Bihar Bed Admission 2024: बिहार बीएड एडमिशन की लास्ट डेट आज, फटाफट करें अप्लाई, लेट फीस 27 मई तक

Bihar Bed Admission 2024: बिहार बीएड एडमिशन के अप्लाई के लिए आज लास्ट डेट है. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर लेट फीस के साथ 27 मई 2024 तक अप्लाई कर सकते हैं.

Published date india.com Published: May 26, 2024 7:00 AM IST
Bihar Bed Admission 2024
Bihar Bed Admission 2024

Bihar Bed Admission 2024: बिहार बीएड एडमिशन के अप्लाई के लिए आज 26 मई 2024 को लास्ट डेट है. बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 मई 2024 से शुरू की गई थी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. वहीं लेट फीस के साथ 27 मई 2024 तक अप्लाई कर सकते हैं. आइये आवेदन करने से पहले अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता, उम्र सीमा, आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक कुल 1,23,298 उम्मीदवारों ने अप्लाई कर दिया है. इसमें 66,204 महिला और 57,094 पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं. राज्य भर में कुल 11 शहरों में एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं.

Bihar Bed Admission 2024 के लिए आवेदन शुल्क क्या है?

सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग आवेदन शुल्क तय किए गए है, जिसे भुगतान करने के बाद वापस नहीं किया जाएगा. आवेदन शुल्क की पूरी जानकारी नीचे है-

  • जनरल वर्ग- 1000 रुपये
  • ओबीसी वर्ग- 750 रुपये
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग- 750 रुपये
  • एससी वर्ग- 500 रुपये
  • एसटी वर्ग- 500 रुपये
  • महिला वर्ग- 750 रुपये
  • दिव्यांग वर्ग- 750 रुपये

Bihar Bed Admission 2024 का एग्जाम कब होगा?

  • आवेदन शुरू होने की तारीख- 3 मई
  • आवेदन की आखिरी तारीख- 26 मई
  • लेट फीस के साथ अप्लाई करन की लास्ट डेट- 27 मई – 2 जून
  • आवेदन फॉर्म में करेक्शन करने की लास्ट डेट- 4 जून
  • एडमिट कार्ड- 17 जून
  • प्रवेश परीक्षा- 25 जून

Bihar Bed Admission 2024 कितनें कॉलेजों में होगा?

इस एडमिशन प्रक्रिया के तहत, बीएड कोर्स में साल 2024 में करीब 350 कॉलेजों में योग्य उम्मीदवारों को कुल 36 हजार सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा. पिछले साल बिहार में बीएड कोर्स के लिए कुल 85 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल पिछले साल से भी ज्यादा उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं.

Bihar Bed Admission 2024 की अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता क्या है?

अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में कम से कम 50 प्रतिशत मार्क्स के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. प्रवेश परीक्षा के लिए उम्मीदवार ज्यादा से ज्यादा तीन शहरों का चयन कर सकते हैं.

Bihar Bed Admission 2024 के लिए कैसे अप्लाई करें?

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर जाएं.
  • वहां होम पेज पर मौजूद Bihar Bed Admission 2024 लिंक पर क्लिक करें.
  • वहां मांगी जाने वाली तमाम जानकारी को आराम से भरें.
  • मांगी जाने वाली डॉक्यूमेंट्स की स्कैन की गई कॉपी को अपलोड करें.
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए तय किए गए आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपना एप्लिकेशन फॉर्म अपने पास रख लें.

अप्लाई करने के लिए दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें- direct link

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.