Sarkari Exam Bihar Board 10th Compartment Exam Registration Starts Apply At Secondary Biharboardonline Com
Bihar Board 10th कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए आवेदन शुरू, 9 अप्रैल तक करें अप्लाई
Bihar Board Compartment: बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इच्छुक कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.
Bihar Board Compartment: बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. वे उम्मीदवार जो 10वीं बोर्ड एग्जाम में फेल हुए हैं या अपने प्राप्त मार्क्स से खुश नहीं है और दोबारा एग्जाम देना चाहते हैं. ऐसे इच्छुक कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 9 अप्रैल 2024 है. आइये अप्लाई करने से पहले आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया और अनिवार्य योग्यता के बारे में विस्तार से जानते हैं.
आवेदन शुल्क क्या है?
बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार को हर एक पेपर के लिए 120 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा.
बिहार बोर्ड कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए जरूरी योग्यता क्या है?
बिहार बोर्ड कंपार्टमेंट एग्जाम में सिर्फ वे स्टूडेंट्स बैठ सकते हैं जो ज्यादा से ज्यादा दो सब्जेक्ट्स में फेल हुए हों. दो से ज्यादा विषय में फेल होने वाले स्टूडेंट्स कंपार्टमेंट एग्जाम नहीं दे सकते हैं. वहीं दो से ज्यादा सब्जेक्ट्स के एग्जाम में उपस्थित नहीं होने वाले स्टूडेंट्स भी कंपार्टमेंट नहीं दे सकते हैं. ऐसे स्टूडेंट्स को अगले साल फिर से बोर्ड एग्जाम में बैठना पड़ेगा.
बिहार बोर्ड कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए ऐसे कैसे करें अप्लाई?
इसके लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं.
वहां Bihar Board Compartment लिंक पर क्लिक करें.
वहां मांगी जाने वाली तमाम जानकारी को आराम से भरें.
मांगी जाने वाली डॉक्यूमेंट्स की स्कैन की गई कॉपी को अपलोड करें.
आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए तय किए गए आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपना एप्लिकेशन फॉर्म अपने पास रख लें.
आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें- direct link
83.91 प्रतिशत स्टूडेंट्स हुए पास
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष, श्री आनन्द किशोर ने आज 31.03.2024 को दोपहर 01.30 बजे बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम जारी कर दिया था. इस एग्जाम में कुल 16,64252 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था, जिसमे 1389842 पास हुए हैं. इस साल कुल 83.91 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.