Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड दसवीं एग्जाम का आयोजन 15 फरवरी से 23 फरवरी 2024 तक किया गया है. इस परीक्षा में लगभग 16 लाख 94 हजार 781 स्टूडेंट्स ने भाग लिया है. दूसरी तरफ बिहार बोर्ड 12वीं के पेपर्स की चेंकिंग शुरू कर दी गई है. इसके बाद जल्द ही मैट्रीक के पेपर्स की चेकिंग शुरू कर दी जाएगी. पिछले साल दसवीं परीक्षा का आयोजन 14 से 22 फरवरी तक किया गया था. जिसमें 17 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थें. बिहार बोर्ड ने 2023 दसवीं एग्जाम का रिजल्ट 31 मार्च को जारी कर दिया था. आइये जानते हैं कि मैट्रिक का रिजल्ट कब जारी किया जाएगा.
बारहवीं का रिजल्ट मार्च में होली से पहले जारी करने की संभावना जताई जा रही है. ठीक उसके बाद दसवीं का रिजल्ट जारी किया जा सकता है. इस मुताबिक, रिजल्ट अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी की जाने की पूरी संभावना है.
पिछली बार दसवीं में 81.04 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे. जिसमें तीन लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स फेल हुए थे. शेखपुरा के रहने वाले मोहम्मद रुम्मान अशरफ ने टॉप किया था. जिन्होंने कुल 500 मार्क्स में से 489 मार्क्स हासिल किया था.
बोर्ड की ओर से 12वीं एग्जाम की कॉपियों की जांच 23 फरवरी 2024 से शुरू कर दी गई है. इसकी चांज 15 मार्च 2024 तक पूरी की जा सकती है. इस आधार पर अनुमान है कि बिहार बोर्ड होली से पहले 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है. बता दें कि, कॉपियों की जांच के लिए राज्यभर में करीब 200 जांच सेंटर्स बनाए गए हैं. जहां कॉपियों की जांच की जा रही है.
12वीं के एग्जाम के बाद बिहार बोर्ड ने कॉपियों की जांच के लिए लगभग 25 से ज्यादा टीचर्स को ड्यूटी पर लगाया है. जिसके तहत, टीचर्स को कॉपी चांज सेंटर्स पर सुबह 8 बजे तक पहुंचना होता है. साथ ही कॉपियों की जांच सीसीटीवी की पूरी निगरानी में कि जा रही है. ताकि किसी तरह की कोई गलतियां न हो सके. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 12वीं का रिजल्ट 20 मार्च 2024 तक घोषित किया जा सकता है. जबकि, इस बारे में बिहार बोर्ड ने अब तक कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.