Bihar Board 11th Exam Schedule: बिहार बोर्ड ने 11वीं विशेष एग्जाम के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है. इस एग्जाम का आयोजन 16 मई किया जाएगा. इस एग्जाम का आयोजन उन उम्मीदवारों के लिए किया जा रहा है जो 11वीं के वार्षिक एग्जाम में फेल नहीं हो गए थे या किसी कारण से एग्जाम के लिए उपस्थित नहीं हो पाए थे. उन्हें 11वीं की वार्षिक परीक्षा पास करने के लिए दूसरा मौका दिया जा रहा है. आइये जानते हैं कि बिहार बोर्ड 11वीं एग्जाम का टाइम टेबल क्या है?
बिहार बोर्ड 11वीं एग्जाम का टाइम टेबल
इस एग्जाम का आयोजन 16 मई से 29 मई 2024 के बीच होगा. यह एग्जाम दो पालियों में होगा. इसके लिए उम्मीदवारों को तीन घंटे का समय दिया जाएगा. पहली पाली का एग्जाम सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा. वहीं दूसरी पाली के एग्जाम का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा. इस एग्जाम का आयोजन राज्य भर में किया जाएगा.
बिहार बोर्ड 10वीं एग्जाम 2024 में कितने प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे?
बीएसईबी बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 31.03.2024 को जारी कर दिया गया है. इस साल कुल 16,64252 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था, जिसमें कुल 83.91 प्रतिशत यानी 1389842 स्टूडेंट्स पास हुए हैं. जिला स्कूल पुर्णिया के शिवांकर कुमार ने 489 मार्क्स (97.80) प्राप्त कर पूरे राज्य में रैंक 1 हासिल कर टॉप किया है. इस साल टॉप 10 में कुल 51 स्टूडेंट्स शामिल हैं. बिहार बोर्ड 10वीं में कुल 4,52,303 उम्मीदवारों ने फर्स्ट डिवीजन से पास किया है, जिसमें फर्स्ट डिवीजन से पास करने वाले लड़कों की संख्या 2,52,846 है. वहीं फर्स्ट डिवीजन से पास होने वाली लड़कियों की संख्या 1,99,456 है. जबकि, 2nd डिवीजन से कुल 5,24,965 उम्मीदवारों ने पास किया है, जिसमें कुल लड़को की संख्या 2,52,121 व लड़कियों की संख्या 2,72,844 है. वहीं थर्ड डिवीजन से कुल 3,80,732 उम्मीदवारों ने पास किया है, जिसमें कुल 1,66,093 लड़कें और 2,72,844 लड़कियां शामिल हैं. इस साल कुल 13,79,842 पास उम्मीदवारों में 6,80,293 लड़के और 9,99,549 लड़कियां पास हुई हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.