बिहार बोर्ड के 10th-12th के कंपार्टमेंट पेपरों के लिए स्क्रूटनी प्रोसेस शुरू, 6 जून तक करें अप्लाई

बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट स्क्रूटनी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रहा है. इच्छुक स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट biharboaronline.bihar.gov.in पर जाकर लास्ट डेट 6 जून तक अप्लाई कर सकते हैं.

Published date india.com Published: June 1, 2024 11:56 AM IST
Bihar Board Compartment scrutiny
Bihar Board Compartment scrutiny

Bihar Board Compartment Exam 2024: बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट स्क्रूटनी के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 जून से शुरू हो रहा है. इच्छुक स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट biharboaronline.bihar.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया की लास्ट डेट 6 जून 2024 है. इसके लिए तय किए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट एग्जाम का रिजलट 29 मई 2024 को जारी किया गया था. इसके जरिए स्टूडेंट्स कंपार्टमेंट एग्जाम के मार्क्स को बढ़ाने के लिए आवेदन कर सकते हैं.

बिहार बोर्ड कंपार्टमेंट स्क्रूटनी में आवेदन के लिए आवेदन शुल्क कितना है?

बोर्ड के मुताबिक, जो स्टूडेंट्स कंपार्टमेंट एग्जाम में एक या उससे ज्यादा सब्जेक्ट्स में प्राप्त मार्क्स से खुश नहीं है वे स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए स्टूडेंट्स को हर सब्जेक्ट्स के लिए 120 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा.

बिहार बोर्ड कंपार्टमेंट एग्जाम की योग्यता

बिहार बोर्ड कंपार्टमेंट एग्जाम में सिर्फ वे स्टूडेंट्स बैठ सकते हैं जो ज्यादा से ज्यादा दो सब्जेक्ट्स में फेल हुए हों. दो से ज्यादा विषय में फेल होने वाले स्टूडेंट्स कंपार्टमेंट एग्जाम नहीं दे सकते हैं. वहीं दो से ज्यादा सब्जेक्ट्स के एग्जाम में उपस्थित नहीं होने वाले स्टूडेंट्स भी कंपार्टमेंट नहीं दे सकते हैं. ऐसे स्टूडेंट्स को अगले साल फिर से बोर्ड एग्जाम में बैठना पड़ेगा. बिहार बोर्ड कंपार्टमेंट एग्जाम में  रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 9 अप्रैल 2024 थी.

बिहार बोर्ड कंपार्टमेंट स्क्रूटनी के लिए कैसे करें अप्लाई?

  • इसके लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं.
  • वहां Bihar Board Compartment scrutiny लिंक पर क्लिक करें.
  • वहां मांगी जाने वाली तमाम जानकारी को आराम से भरें.
  • मांगी जाने वाली डॉक्यूमेंट्स की स्कैन की गई कॉपी को अपलोड करें.
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए तय किए गए आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपना एप्लिकेशन फॉर्म अपने पास रख लें.

बिहार बोर्ड कंपार्टमेंट स्क्रूटनी में आवेदन करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें- direct link

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.