CBSE Result Date 2024: कब आएगा सीबीएसई बोर्ड का 10वीं, 12वीं का रिजल्ट
CBSE Result Date 2024: सीबीएसई बोर्ड 10वीं एग्जाम 13 मार्च को समाप्त हो चुका है. आइये जानते हैं कि 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कब तक जारी किया जाएगा.
CBSE Result Date 2024: सीबीएसई बोर्ड 10वीं एग्जाम 13 मार्च को समाप्त हो चुका है. उम्मीदवारों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. बोर्ड अब कॉपियों की जांच करना शुरू कर देगा. जिसके बाद रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी किया जाएगा. सीबीएसई बोर्ड ने रिजल्ट की तारीख अभी तक जारी नहीं की है. रिपोर्ट के मुताबिक, बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट मई 2024 में जारी किया जा सकता है.
सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2023 का रिजल्ट कब आया था
बोर्ड ने पिछले साल 10वीं एग्जाम का आयोजन 14 फरवरी से 21 मार्च 2023 तक किया था. जिसका रिजल्ट 12 मई 2023 को जारी किया गया था. वहीं 2022 में बोर्ड ने 10वीं एग्जाम का आयोजन दो चरणों में किया था. जिसके तहत, टर्म 1 का एग्जाम का आयोजन नवंबर से दिसंबर तक हुआ था. वहीं टर्म 2 एग्जाम का आयोजन मई से जून में हुआ था. जिसका रिजल्ट 22 जुलाई 2022 को जारी किया गया था.
साल में दो बार होगा सीबीएसई बोर्ड एग्जाम
सीबीएसई ने बोर्ड एगजाम को साल में दो बार आयोजित करने का फैसला लिया है. जिससे स्टूडेंट्स एग्जाम का कम प्रेशर होगा. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के मुताबिक, छात्रों को शैक्षणिक सत्र 2025-26 से साल में दो बार 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने का मौका मिलेगा. इससे उन्हें परीक्षा में नंबरों का प्रेशर कम होगा और उनके पास नंबर स्कोर करने के दो ऑप्शन होंगे. नई शिक्षा नीति 2020 के तहत बच्चों के लिए शिक्षा की गुणवत्तो को बढ़ाना और उन्हे सीखने के लिए अग्रसर करना है.
जेईई मेन्स के आधार पर होगा CBSE एग्जाम
देश भर में पीएम श्री स्कूलों को खोलने का लक्ष्य तय किया गया है. छत्तीसगढ़ में शिक्षा मंत्री ने पीएम श्री योजना के तहत 211 स्कूलों में शुभारंभ किया है. इसी दौरान उन्होंने सीबीएसई परीक्षा के बारे में भी बताया. शैक्षणिक सत्र 2025- 26 से स्टूडेंट्स दो बार में जो चाहे वो परीक्षा दे सकते हैं. उनमें से बेस्ट स्कोर को फाइनल स्कोर माना जाएगा. जेईई मेन्स की दर्ज पर सीबीएसई की परीक्षा होगी. हालांकि इस पर परीक्षा का समय क्या होगा और किस तरीके इसका आयोजन होगा ये सब जानकारी सीबीएसई द्वारा जल्द ही दी जाएगी. इस साल सीबीएसई की परीक्षा 26 फरवरी से शुरू हो रही है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें