CBSE Board Result 2024: सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट के लिए लाखों उम्मीदवार इंतजार कर रहे हैं. कॉपियों की जांच जल्द ही खत्म होने वाली है. सीबीएसई बोर्ड ने कॉपियों की जांच को 18 अप्रैल 2024 तक कंप्लिट करने का आदेश दिया है. बोर्ड 18 अप्रैल के बाद किसी भी दिन ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है. आइये जानते हैं कि cbse board result 2024 कैसे चेक करना है?
साल 2023 में सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ 12 मई 2023 को जारी कर दिया था. दसवीं एग्जाम का आयोजन 15 फरवरी से 21 मार्च 2023 तक किया गया था. वहीं साल 2022 में बोर्ड ने 22 जुलाई 2022 को रिजल्ट जारी किया था. इस तरह अनुमान लगाया जा रहा है कि बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ 20 मई तक जारी कर सकता है. हालांकि, रिजल्ट की डेट के बारे में बोर्ड ने अभी तक कोई ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है.
रिजल्ट चेक करते समय सब्जेक्ट्स के नाम और प्राप्त अंक चेक करना न भूलें. साथ ही अपना नाम, माता-पिता के नाम को भी अच्छे से चेक कर लें. किसी तरह की गलती पाए जाने पर स्कूल से संपर्क करें. सीबीएसई 10वीं और 12वीं एग्जाम में 39 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए थें. वहीं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के मुताबिक, छात्रों को शैक्षणिक सत्र 2025-26 से साल में दो बार 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने का मौका मिलेगा. इससे उन्हें परीक्षा में नंबरों का प्रेशर कम होगा और उनके पास नंबर स्कोर करने के दो ऑप्शन होंगे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.