गुजरात बोर्ड 10वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम 2024 के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, जल्दी करें आवेदन
Gujarat Board 10th Supplementary Exam: गुजरात बोर्ड ने 10वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
Assam CEE 2024 Result To Be OUT Today At astu.ac.in; Check Expected Cut Off, Direct Link To Download Scorecard
Gujarat Board 10th Supplementary Exam: गुजरात बोर्ड ने दसवीं सप्लीमेंट्री एग्जाम 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आइये आवेदन से पहले अनिवार्य योग्यता, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं. गुजरात बोर्ड ने दसवीं का रिजल्ट 11 मई 2024 को जारी किया था.
गुजरात 10वीं में 82.56 प्रतिशत उम्मीदवार हुए पास
इस साल गुजरात बोर्ड 10वीं एग्जाम 2024 में कुल 82.56 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं. इसमें कुल 7,06,370 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था. इसमें 6,99,595 उम्मीदवार शाामिल हुए थे. इसमें कुल 5,77,556 उम्मीदवार पास हुए हैं. इस बार 86.89 प्रतिशत लड़कियां और 79.12 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं.
आवेदन फीस कितनी है?
गुजरात बोर्ड दसवीं सप्लीमेंट्री एग्जाम 2024 के आवेदन के लिए एक विषय के पूरक एग्जाम के लिए 100 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा. वहीं सभी पूरक विषयों के एग्जाम के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 500 रुपये का ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा.
आवेदन प्रक्रिया क्या है?
आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर जाएं.
वहां होम पेज पर मौजूद gseb Supplementary Exam 2024 लिंक पर क्लिक करें.
वहां मांगी जाने वाली तमाम जानकारी को आराम से भरें.
मांगी जाने वाली डॉक्यूमेंट्स की स्कैन की गई कॉपी को अपलोड करें.
आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए तय किए गए आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपना एप्लिकेशन फॉर्म अपने पास रख लें.
अप्लाई करने के लिए दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें- direct link
गुजरात बोर्ड 12वीं में कितने हुए पास?
गुजरात बोर्ड ने 9 मई 2024 को 12वीं एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया था. इस साल गुजरात बोर्ड 12वीं एग्जाम में 4.7 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. इस साल साइंस स्ट्रीम में टोटल 82.45 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं. इस साल गुजरात बोर्ड 12वीं एग्जाम के साइंस स्ट्रीम में 82.45 प्रतिशत उम्मीदवार पास हुए हैं. जनरल स्ट्रीम में कुल 3,78,268 उम्मीदवारों ने एग्जाम दिया था इसमें 3,47,738 उम्मीदवार पास हुए हैं. गुजरात बोर्ड 12वीं एग्जाम के सामान्य स्ट्रीम में 91.93 प्रतिशत उम्मीदवार पास हुए हैं. वहीं मोरबी जिले का रिजल्ट राज्य में सबसे अच्छा रहा है. यहां से कुल 92.8 प्रतिशत उम्मीदवारों ने एग्जाम को पास किया है. वहीं छोटा उडपुर का रिजल्ट सबसे कम 51.36 प्रतिशत दर्ज किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.