JEE Advanced 2024: आज 26 मई 2024 को आईआईटी मद्रास की ओर से जेईई एडवांस एग्जाम का आयोजन किया जाएगा. इस एग्जाम के लिए देश भर में कुल 170 से ज्यादा सेंटर्स बनाए गए हैं. साथ ही विदेशों में भी जेईई एडवांस 2024 के आयोजन के लिए एग्जाम सेंटर्स बनाए गए हैं. इसका आयोजन साल में एक बार किया जाता है. जेईई मेन में टॉप रैंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को जेईई एडवांस में बैठने का मौका दिया जाता है.
JEE Advanced 2024 Exam Pattern क्या है?
इसका आयोजन ऑनलाइन सीबीटी मोड में किया जाएगा. यह हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषा में होगा. इसमें दो पेपर शामिल होंगे. पेपर 1 और पेपर 2 और हर पेपर के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा. वहीं दिव्यांग उम्मीदवारों को 4 घंटे का समय दिया जाएगा. यह कुल 306 मार्क्स का होगा. जेईई एडवांस 2024 में हर सही जवाब के लिए 3 अंक मिलेंगे और हर गलत जवाब पर 1 अंक काटा जाएगा. मल्टीपल चॉइस सवाल (MCQ) जवाब देने के दौरान हर सही मैच के लिए 1 अंक दिया जाएगा. वहीं, गलत मैच पर 0 दिया जाएगा. दोनों पेपर में टोटल तीन सेक्शन शामिल होंगे, जिसकी पूरी जानकारी नीच है-
पेपर 1-
फिजिक्स
केमिस्ट्री
मैथ
पेपर 2-
फिजिक्स
केमिस्ट्री
मैथ
JEE Advanced 2024 के लिए बेस्ट टिप्स
अधिक संभावनाओं वाले सब्जेक्ट्स पर पहले ध्यान दें. साथ ही हर उन यूनिट की तैयारी ठीक से करें जो पिछले सालों में अक्सर पूछे गए हैं. हाई वेटेज वाले टॉपिक्स पर ज्यादा फोकस करें. कम वेटेज वाले टॉपिक्स से कम ध्यान दें. टाइमर सेट करके लगातार मॉक टेस्ट लगाएं. इससे एग्जाम हॉल में समय की दिक्कत नहीं होगी. एग्जाम हॉल में इस इन तीन बातों का खास ख्याल रखें, कि सबसे पहले उन क्वेश्चन को करें जो आपको 100 प्रतिशत आता हो, दूसरे नंबर पर उन क्वेश्चन को रखें जिसमें आपको सन्देह है. वहीं तीसरे नंबर पर उन क्वेश्चन को देखें जो आपको बिल्कुल नहीं आता है. अपना समय उन सवालों में बर्बाद न करें जिसे हल करने में आपको ज्यादा समय देना पड़े. इससे आपका समय और मार्क्स दोनों का फायदा होगा. परीक्षा से पहले अच्छी नींद लें, हाइड्रेटेड रहें और संतुलित खाना खाएं. सकारात्मक मानसिकता बनाए रखें और सफल होने की अपनी क्षमता पर विश्वास करें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.