EnglishHindi

NEET MDS 2024: 9 फरवरी को नहीं होगा नीट एमडीएस 2024, 18 मार्च के लिए हो जाएं तैयार

NEET MDS 2024 Postponement: नीट एमडीएस 2024 की परीक्षा तारीख स्थगित कर दी गई है. NBEMS ने कहा कि परीक्षा का आयोजन 9 फरवरी की बजाए 18 मार्च को किया जाएगा. साथ ही NEET-MDS 2024 कट-ऑफ लिस्ट 31 मार्च, 2024 को जारी की जाएगी.

Written by: Md. Raja Alam
Published: January 21, 2024, 2:40 PM IST

NEET MDS 2024 Exam Date: नीट एमडीएस 2024 की परीक्षा तारीख स्थगित कर दी गई है. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि परीक्षा का आयोजन 9 फरवरी को होने वाला था, लेकिन अब इसे स्थगित करके 18 मार्च को किया जाएगा. साथ ही NEET MDS 2024 कट-ऑफ लिस्ट 31 मार्च, 2024 को जारी की जाएगी.

कुल तीन घंटे का होगा एमडीएस 2024 एग्जाम पैटर्न

उम्मीदवार नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर डेट शीट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा परीक्षा से जुडी सारी जानाकारी भी इसी वेबसाइट पर मिल जाएगी. नीट एमडीएस 2024 परीक्षा में कुल 240 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रकार के सवाल किए जाएंगे. जिसमें पेपर सॉल्व करने के लिए कुल 3 घंटे की अवधि दी जाएगी. हर सही जवाब के लिए कुल 4 अंक दिये जाएंगे. वहीं हर गलत जवाब पर एक नंबर काटे जाएंगे. नीट एमडीएस 2024 एक प्रवेश परीक्षा है, जिसके माध्यम से डेन्टिस्ट के विभिन्न एमडीएस कोर्सेज में एडमिशन दिया जाता है.

एमडीएस 2024 डेट शीट नोटिफिकेशन ऐसे चेक करें-

  • सबसे पहले NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं.
  • वहां होम पेज पर मौजूद NEET MDS 2024 लिंक पर क्लिक करें.
  • फिर एक नया पेज खुलेगा जहां डेट शीट नोटिस लिंक देख सकते हैं.
  • जिसे डाउनलोड करें और एमडीएस 2024 डेटशीट की पूरी जानकारी देखें.

NBEMS फैलोशिप प्रवेश परीक्षा की आवेदन  प्रक्रिया की आखिरी तारीख 8 फरवरी है

पिछले साल नीट एमडीएस प्रवेश परीक्षा 1 मार्च को आयोजित किया गया था. जिसका रिजल्ट मार्च के अंत में घोषित किए गए थे. वहीं नीट पीजी 2024 परीक्षा का आयोजन 7 जुलाई 2024 को किया जाएगा. NEET PG 2024 का कट-ऑफ 15 अगस्त 2024 को जारी किया जाएगा. NBEMS ने फैलोशिप प्रवेश परीक्षा के लिए भी आवेदन का शेड्यूल जारी कर दिया है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 19 जनवरी 2024 से 8 फरवरी 2024 तक चलेगी. एग्जाम 3 मार्च को आयोजित किया जाएगा. जिसका रिजल्ट 3 अप्रैल 2024 को जारी किया जाएगा. फैलोशिप प्रवेश परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड मोड (CBT) में किया जाएगा.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.