Sarkari Exam Neet Pg 2024 Why Changed Neet Pg Exam Date Know In Hindi
NEET PG 2024 एग्जाम की तारीख क्यों बदली गई थी, आरटीआई में मांगा गया जवाब, जानिए वजह
NEET PG 2024: एनएमसी की ओर से NEET PG 2024 एग्जाम की डेट बदलने के बाद वजह जानने के लिए एक शख्स ने आरटीआई फाइल किया गया था. जानिए NEET PG 2024 एग्जाम की डेट क्यों बदली गई थी?
NEET PG 2024: हाल ही में NEET PG 2024 एग्जाम की डेट बदलने का फैसला लिया गया था. इस फैसले के तहत, एग्जाम 7 जुलाई की बजाए 23 जून को आयोजित करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था. लेकिन इस फैसले को चुनौती देने के लिए डॉ विवेक पांडे नामक एक व्यक्ति ने आरटीआई फाइल कर एनएमसी से इसकी वजह की मांग की थी. आइये जानते हैं कि क्यों NEET PG 2024 एग्जाम की डेट बदली गई थी?
क्यों बदली गई थी NEET PG 2024 एग्जाम की डेट?
दायर की गई आरटीआई के के बाद एनएमसी ने डेट बदलने की वजह बताई है. एनएमसी ने कहा कि 7 जुलाई को होने वाले एग्जाम को इसलिए रद्द कर दिया था क्योंकि इस दिन श्री जगन्नाथ रथ यात्रा निकलने वाली है. इससे NEET PG 2024 एग्जाम के लिए आने वाले स्टूडेंट्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ता.
NEET PG 2024 से जुड़ी तमाम महत्त्वपूर्ण तारीख
आवेदन शुरू होने की तारीख- 16 अप्रैल 2024
आवेदन की आखिरी तारीख- 6 मई 2024
एप्लिकेशन फॉर्म में सुधार करने की तारीख- 10 मई से 16 मई 2024
अपलोड की गई फोटो में सुधार करने की तारीख- 28 मई से 3 जून 2024 तक
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख- 18 जून 2024
एग्जाम की तारीख- 23 जून 2024
रिजल्ट जारी होने की तारीख- 15 जुलाई 2024
इंटर्नशिप की कटऑफ डेट- 15 अगस्त 2024
NEET PG 2024 से किस कोर्स में मिलेगा एडमिशन
NEET PG 2024 में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए. यह एक नैशनल लेवल की प्रवेश परीक्षा है. इस एग्जाम के तहत, योग्य और चयनति उम्मीदवारों को एमडी, एमएस, पीजी डिप्लोमा, पीजी डीएनबी समेत अन्य संबंधित कोर्स में एडमिशन दिया जाएगा. इसके लिए हर साल लाखों उम्मीदवार अप्लाई करते हैं.
अप्लाई करने के लिए दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-
आवेदन करने के लिए सबसे ऑफिशियल वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं.
वहां होम पेज पर मौजूद NEET PG 2024लिंक पर क्लिक करें.
वहां मांगी जाने वाली तमाम जानकारी को आराम से भरें.
मांगी जाने वाली डॉक्यूमेंट्स की स्कैन की गई कॉपी को अपलोड करें.
आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए तय किए गए आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपना एप्लिकेशन फॉर्म अपने पास रख लें.
अप्लाई करने के लिए दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें- Direct Link
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.