NEET UG 2024: नीट यूजी की Answer Key कब होगी जारी, जानिए रिजल्ट से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट

NEET UG Answer Key 2024: एनटीए नीट यूजी की आंसरी की जून के पहले सप्ताह में जारी कर सकता है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/neet पर अपनी Answer Key चेक कर सकेंगे.

Published date india.com Published: May 24, 2024 11:21 AM IST
NEET UG 2024 Answer Key date latest update
NEET UG 2024 Answer Key released soon

NEET UG Answer Key 2024: नीट यूजी 2024 आंसर की जून के पहले हफ्ते में जारी हो सकती है. वहीं नीट यूजी 2024 ऑफिशियल शेड्यूल के मुताबिक, नीट यूजी 2024 का रिजल्ट 14 जून, 2024 को जारी कर दिया जाएगा. पूरे देश में 5 मई 2024 को नीट यूजी 2024 का आयोजन किया गया था. इसमें करीब 24 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे. अब सारे उम्मीदवारों को NEET UG 2024 Answer Key का इंतजार है. पिछले साल नीट यूजी का आयोजन 7 मई 2023 को किया गया था, जिसका आंसर की एनटीए ने 4 जून 2023 को जारी कर दिया था. हालांकि, एनटीए ने अभी कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है.

NEET UG 2024 Answer Key कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/neet पर जाना होगा.
  • वहां होम पेज पर मौजूद NEET UG 2024 Answer Key लिंक पर क्लिक करना है.
  • अपने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना है.
  • इसके बाद आपकी आंसर की आपके सामने स्क्रीन पर आ जाएगी.
  • उसे चेक कर करके डाउनलोड भी कर सकते हैं.

नीट यूजी में उम्मीदवारों के लिए रैंक कैसे तय की जाती है?

नीट एग्जाम में किसी भी कैंडिडेट को सिर्फ मार्क्स के मुताबिक रैंक दी जाती है. लेकिन जब दो बराबर मार्क्स वाले कैंडिडेट्स होते हैं तो क्या किया जाता है? इस बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे कि रैंक कैसे तय किया जाता है. इस तरह के मामले में रैंक अपकी मेहनत नहीं बल्कि किस्मत तय करती है. आपने कितना बेहतर प्रदर्शन किया या कितनी मेहनत की उससे टॉपर्स रैंक का कोई वास्ता नहीं है. नीट टाई ब्रेकर पॉलिसी में टेक्नोलॉजी की मदद ली जाती है. जिसके तहत, दो समान मार्क्स लाने वाले कैंडिडेट की रैंक का फैसला कंप्यूटर तय करता है. नियम के मुताबिक, एक समान मार्क्स हासिल करने वाले कैंडिडेट्स के लिए लकी ड्रॉ निकाला जाएगा. इस प्रक्रिया में कंप्यूटर जिस कैंडिडेट के नाम, रोल नंबर सिलेक्ट करेगा उसे हाई रैंक देने का फैसला लिया जाएगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.