
Md. Raja Alam
नमस्कार, मैं मो राजा आलम हूं और वर्तमान में India.Com हिंदी (Zee Media Group) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हूं. हिंदी पत्रकारिता में अपने अब तक के दो वर्षों ... और पढ़ें
NEET UG 2024: पूरे देश में 5 मई 2024 को नीट यूजी 2024 का आयोजन किया गया था. इसमें करीब 24 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे. अब सारे उम्मीदवारों को NEET UG 2024 Answer Key का इंतजार है. पिछले साल नीट यूजी का आयोजन 7 मई 2023 को किया गया था, जिसका आंसर की एनटीए ने 4 जून 2023 को जारी कर दिया था. इस अनुसार से अनुमान लगाया जा रहा है कि जून के पहले सप्ताह में NEET UG 2024 Answer Key जारी का जा सकती है. हालांकि, एनटीए ने इस बारे में कोई भी नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है. अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/neet पर विजिट कर सकते हैं.
NEET UG 2024 के लिए कुल 23,81,833 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है. इनमें आवेदन करने वाले लड़कों की संख्या 10 लाख से ज्यादा है. वहीं आवेदन करने वाली लड़कियों की संख्या 13 लाख से ज्यादा है.
नीट एग्जाम में किसी भी कैंडिडेट को सिर्फ मार्क्स के मुताबिक रैंक दी जाती है. लेकिन जब दो बराबर मार्क्स वाले कैंडिडेट्स होते हैं तो क्या किया जाता है? इस बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे कि रैंक कैसे तय किया जाता है. इस तरह के मामले में रैंक अपकी मेहनत नहीं बल्कि किस्मत तय करती है. आपने कितना बेहतर प्रदर्शन किया या कितनी मेहनत की उससे टॉपर्स रैंक का कोई वास्ता नहीं है. नीट टाई ब्रेकर पॉलिसी में टेक्नोलॉजी की मदद ली जाती है. जिसके तहत, दो समान मार्क्स लाने वाले कैंडिडेट की रैंक का फैसला कंप्यूटर तय करता है. नियम के मुताबिक, एक समान मार्क्स हासिल करने वाले कैंडिडेट्स के लिए लकी ड्रॉ निकाला जाएगा. इस प्रक्रिया में कंप्यूटर जिस कैंडिडेट के नाम, रोल नंबर सिलेक्ट करेगा उसे हाई रैंक देने का फैसला लिया जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.