Rajasthan CET 2024 Notification जारी, एग्जाम 23 अक्टूबर से, 2 सितंबर से करें अप्लाई

Rajasthan CET 2024 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. परीक्षा 23 अक्टूबर से शुरू होगी और आवेदन 2 सितंबर से 1 अक्टूबर तक किए जा सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

Written by: Md. Raja Alam
Published: August 31, 2024, 9:30 AM IST

Rajasthan CET 2024: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सीनियर सेकेंडरी लेवल पदों के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 2 सितंबर से शुरू हो रही है और 1 अक्टूबर तक चलेगी. इच्छुक उम्मीदवार लास्ट डेट से पहले ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. यह परीक्षा विभिन्न विभागों के लिए आयोजित की जा रही है, जिनमें राजस्थान वन अधीनस्थ सेवा, अल्पसंख्यक मामले अधीनस्थ सेवा और सचिवालय मंत्रालयिक सेवा शामिल हैं.

Rajasthan CET 2024 एग्जाम की डेट और योग्यता

सीईटी 2024 के लिए पंजीकरण 2 सितंबर से शुरू होगा और अंतिम तिथि 1 अक्टूबर रात 12 बजे तक है. आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 साल से कम और 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए. परीक्षा का आयोजन 23 से 26 अक्टूबर के बीच किया जाएगा. इसके साथ ही, परीक्षा के एडमिट कार्ड डाक या अन्य माध्यमों से नहीं भेजे जाएंगे. उम्मीदवारों को इन्हें ऑनलाइन डाउनलोड करना होगा.

अंजीर खाते हैं तो हो जाइए सावधान! ज्यादा खाने से बिगड़ सकती है सेहत 8

Rajasthan CET 2024 एग्जाम पैटर्न और विषय

राजस्थान CET 2024 में कुल 150 बहुविकल्पीय (MCQs) सवाल पूछे जाएंगे, और एग्जाम का कुल अंक 300 होगा. एग्जाम में राजस्थान के इतिहास, संस्कृति, भूगोल, और समसामयिक मामलों जैसे विषयों पर आधारित सवाल शामिल होंगे. अच्छी बात यह है कि इस परीक्षा में माइनस मार्किंग लागू नहीं की गई है, जिससे उम्मीदवार गलत जवाब देने के लिए परेशान नहीं होंगे.

Rajasthan CET 2024 कैसे अप्लाई करें?

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • वहां होम पेज पर मौजूद Rajasthan CET 2024  लिंक पर क्लिक करें.
  • वहां मांगी जाने वाली तमाम जानकारी को आराम से भरें.
  • मांगी जाने वाली डॉक्यूमेंट्स की स्कैन की गई कॉपी को अपलोड करें.
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए तय किए गए शुल्क का भुगतान करें.
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपना एप्लिकेशन फॉर्म अपने पास रख लें.

अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें-Notification

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.