UGC NET 18 जून को, दो शिफ्ट में होगा एग्जाम, शेड्यूल देखें, ऐसे डाउनलोड होगी सिटी स्लिप

यूजीसी नेट जून 2024 का आयोजन 18 जून को दो पाली में किया जाएगा. सिटी स्लिप जल्द ही जारी होने वाली है, उम्मीदवार  ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.

Published date india.com Published: June 1, 2024 12:59 PM IST
UGC NET June 2024
UGC NET June 2024

UGC NET June 2024: यूजीसी नेट जून 2024 का आयोजन 18 जून को होगा. एग्जाम दो पाली में सुबह 9.30 से 12.30 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे  तक होगा. आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 मई 2024 थी. वहीं उम्मीदवार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान 20 मई 2024 तक कर सकते थे. आवेदन फॉर्म में 21 मई से 23 मई 2024 तक सुधार करने का मौका था. एनटीए जल्द ही सिटी स्लिप जारी करने वाला है.  उम्मीदवार  ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.

UGC NET June 2024 सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

  • सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं.
  • वहां होम पेज पर मौजूद UGC NET June 2024 City Slip लिंक पर क्लिक करें.
  • एप्लिकेशन संख्या और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें.
  • आपकी सिटी स्लिप सामने स्क्रीन पर आ जाएगी.
  • उसे डाउनलोड करके देख सकते हैं.

UGC NET June 2024 एग्जाम का पैटर्न क्या है?

नेट एग्जाम का आयोजन देश भर में अलग-अलग एग्जाम सेंटर्स पर किया जाएगा. इस एग्जाम में दो पेपर शामिल होंगे. पेपर कुल तीन घंटे का होगा. इसमें कुल 150 ऑब्जेक्टिव सवाल किए जाएंगे. पेपर 1 कॉमन है, जिसे हर उम्मीदवार को देना अनिवार्य है. पेपर 1 कुल 50 मार्क्स के होंगे और पेपर 2 कुल 100 मार्क्स के होंगे. पेपर 1 सिलेबस में कुल दस यूनिट शामिल है.

यूजीसी नेट में कुल कितने विषयों की परीक्षा होती है?

एनटीए साल में दो बार, जून और दिसंबर में नेट परीक्षा का आयोजन करती है. जिसके तहत कुल 83 सबजेक्ट्स के लिए नेट परीक्षा आयोजित की जाती है. इसमें कई भारतीय भाषा और कुछ विदेशी भाषाओं में परीक्षा आयोजित की जाती है. इसके जरिए उम्मीदवार को पीएचडी में एडमिशन का मौका दिया जाता है. साथ ही नेट पास सभी उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए योग्य माने जाते हैं. वहीं इसमें नेट जेआरफ पास उम्मीदवार को पीएचडी में एडमिशन लेने के बाद फैलोशिप योजना के तहत, आर्थिक मदद दी जाती है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.