
Md. Raja Alam
नमस्कार, मैं मो राजा आलम हूं और वर्तमान में India.Com हिंदी (Zee Media Group) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हूं. हिंदी पत्रकारिता में अपने अब तक के दो वर्षों ... और पढ़ें
UP B.Ed 2024 Exam Application Last Date: यूपी बीएड 2024 प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी को शुरू कर दी गई है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 03 मार्च 2024 है. उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ऑफिशियल वेबसाइट cdn3.digialm.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आखिरी तारीख से पहले आवेदन नहीं करने पर लेट फीस देनी पड़ेगी. आइये जानते हैं कि UP BEd 2024 एग्जाम कब होगा? UP BEd 2024 एग्जाम एडमिट कार्ड और रिजल्ट कब जारी किया जाएगा? साथ ही लेट फीस कितनी ली जाएगी?
UP B.Ed 2024 एग्जाम कब होगा
नोटिफिकेशन के मुताबिक, UP BEd 2024 एग्जाम की संभावित तारीख 24 अप्रैल 2024 है. UP BEd 2024 एग्जाम एडमिट कार्ड जारी करने की संभावित तारीख 17 अप्रैल 2024 है. वहीं UP BEd 2024 एग्जाम का रिजल्ट जारी करने की संभावित तारीख 30 मई 2024 तय की गई है.
UP B.Ed 2024 आवेदन शुल्क
UP BEd 2024 एग्जाम के लिए आखिरी तारीख 03 मार्च तक आवेदन नहीं करने वाले उम्मीदवार लेट फीस के साथ 10 मार्च 2024 तक आवेदन कर सकते हैं. लेकिन इसके लिए अतिरिक्त विलंब शुल्क देना होगा.
UP B.Ed 2024 आवेदन शुल्क बिना लेट किए हुए
UP B.Ed 2024 प्रवेश परीक्षा आवेदन शुल्क लेट फीस के साथ
UP B.Ed 2024 के लिए उम्र सीमा क्या है
यूपी बीएड 2024 के आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 15 साल होनी चाहिए. वहीं कोई भी अधिकतम उम्र सीमा नहीं है.
UP B.Ed 2024 के लिए अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता
यूपी बीएड के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से किसी भी सबजेक्ट में कम से कम 50 प्रतिशत मार्क्स के साथ ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट पास होना चाहिए. वहीं इंजीनियरिंग के उम्मीदवार 55 प्रतिशत मार्क्स के साथ पास होना चाहिए.
UP B.Ed 2024 आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें- direct link
UP B.Ed 2024 के लिए ऐसे करें आवेदन
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.