UPSC CMS 2024 Schedule: यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विस एग्जाम का टाइम टेबल जारी, परीक्षा 14 जुलाई को दो पाली में

UPSC CMS 2024 Schedule: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विस एग्जाम का टाइम टेबल जारी कर दिया है. एग्जाम में शामलि होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना एग्जाम शेड्यूल चेक कर सकते हैं.

Published date india.com Published: May 22, 2024 12:00 PM IST
UPSC CMS 2024 Schedule
UPSC CMS 2024 Schedule

UPSC CMS 2024 Exam Schedule: यूपीएससी (UPSC) ने यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विस एग्जाम का पूरा टाइम टेबल 21 मई 2024 को जारी कर दिया है. एग्जाम में शामलि होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना एग्जाम शेड्यूल चेक कर सकते हैं. यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विस भर्ती 2024 एग्जाम के तहत, कुल 827 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी. आइये टाइम टेबल के बारे में विस्तार से जानते हैं.

यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विस एग्जाम का टाइम टेबल

जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक, यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विस एग्जाम 2024 का आयोजन 14 जुलाई 2024 को किया जाएगा. इस एग्जाम का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा. पहली पाली सुबह 9.30 बजे से और 11.30 तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.0 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी. पहली पाली में पेपर 1 के तहत, जनरल, मेडिसिन और ˌपीडिऐट्रिक्‍स एग्जाम का आयोजन किया जाएगा. वहीं दूसरी पाली में सर्जरी, गोयनोलॉजिस्ट, Obstetrics, Prevantive और सोशल मेडिसिन का पेपर का आयोजन किया जाएगा.

पदों का ब्योरा

इस भर्ति प्रक्रिया के तहत, दो अलग-अलग कैटेगरी के पदों पर भर्ती की जाएगी. इसमें कैटेगरी I के तहत, मेडिकल ऑफिसर्स ग्रेड इन जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर्स सब कैडर ऑफ सेंट्रल हेल्थ सर्विस के 163 पदों पर भर्ती की जाएगी. वहीं कैटेगरी II के तहत, असिस्टेंट डिविजनल मेडिकल ऑफिसर इन रेलवे के 450 पद और जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर इन नई दिल्ली म्युनिसिपल काउंसिल ऑफिसर के 14 पद और जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर ग्रेड 2 इन म्युनिसिपल काउंसिल ऑफिसर ऑफिसर के 200 पदों पर भर्ती की जाएगी.

UPSC CMS 2024 Exam पैटर्न क्या है?

यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विस एग्जाम 2024 दो पेपर शामिल होंगे. दोनों पेपर से कुल 500 मार्क्स के लिए लिखित एग्जाम का आयोजन किया जाएगा. हर पेपर के लिए 250 मार्क्स शामिल होंगे. दोनों पेपर के लिए दो दो घंटे का समय दिया जाएगा. यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विस एग्जाम पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इंटरव्यू मे कुल 100 मार्क्स शामिल होंगे. इंटरव्यू के बाद योग्य उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.