UPSC CSE Result 2023: ये हैं यूपीएसी के टॉप 10 टॉपर्स, देखिए किस किस ने बनाई जगह

UPSC CSE 2023 फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस बार टॉप 10 टोटल 4 लड़कियों ने जगह बनाई है. आइये UPSC CSE 2023 के के बारे में जानते हैं.

Published date india.com Updated: April 16, 2024 2:52 PM IST
UPSC CSE Result 2023: ये हैं यूपीएसी के टॉप 10 टॉपर्स, देखिए किस किस ने बनाई जगह
upsc cse 2023 toppers

UPSC CSE 2023 Toppers: लोक सेवा आयोग ने UPSC CSE 2023 फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. UPSC CSE 2023 में आदित्य श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर टॉप किया है. वहीं दूसरे स्थान पर अनिमेष प्रधान हैं. इन दस टॉपर्स में टोटल 4 लड़कियां अपनी जगह बनाने में कामयाब रही हैं. आइये UPSC CSE 2023 के टॉप 10 टॉपर्स की लिस्ट देखते हैं. UPSC CSE 2023 फाइनल रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.

UPSC CSE 2023 Toppers की लिस्ट

1- 2629523 आदित्य श्रीवास्तव
2- 6312512 अनिमेष प्रधान
3- 1013595 डोनुरु अनन्या रेड्डी (F)
4- 1903299 पी के सिद्धार्थ रामकुमार
5- 6312407 रूहानी (F)
6- 0501579 सृष्टि डबास (F)
7- 3406060 अनमोल राठौड़
8- 1121316 आशीष कुमार
9- 6016094 नौशीन (F)
10- 2637654 ऐश्वर्यम प्रजापति

ऐसे चेक करें UPSC CSE 2023 फाइनल रिजल्ट

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.

वहां होम पेज पर मौजूद UPSC CSE 2023 फाइनल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.

आपका रिजल्ट सामने आ जाएगा.

उसे डाउनलोड करके अपने पास रख लें.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

UPSC CSE 2023 फाइनल रिजल्ट देखने के लिए दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें- Direct Link

UPSC CSE 2022 के टॉपर्स की लिस्ट

पिछले साल UPSC CSE 2022 में इशिता किशोर ने ऑॉल इंडिया रैंक 1 हासिल किया था. इनका रोल नंबर 5809986 था. वहीं टॉप 10 में गरिमा लोहिया, उमा हरति एन, स्मृति मिश्रा, मयूर हजारिका, गहना नव्या जेम्स, वसीम अहमद भट, अनिरुद्ध यादव, कनिका गोयल और राहुल श्रीवास्तव शामिल थें.

इंटरव्यू के लिए 2846 उम्मीदवारों को बुलाया गया था

इंटरवल्यू की शुरुआत 2 जनवरी से की गई थी. यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के इंटरव्यू का आयोजन 9 अप्रैल 2024 तक किया गया था.  मेन्स परीक्षा में सफल होने वाले लगभग 2846 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था. इसमें से सिविल सेवा परीक्षा 2023 के तहत आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) समेत सर्विसेज में 1105 पदों पर भर्ती निकाली थी. इन पदों में से 180 आईएएस औ 200 आईपीएस, 37 आईएफएस पदे के थे. यूपीएससी मेन्स परीक्षा 2023 का आयोजन 15, 16, 17, 23, और 24 सितंबर को किया गया था. यूपीएससी मेन्स परीक्षा 2023 में कुल 14624 उम्मीदवार शामिल हुए थें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.