Sarkari Exam Upsc Nda Na Ii Result Released Check At Upsc Gov In Upsc Nda Na Ii Toppers List In Hindi
UPSC NDA NA II Result Released: यूपीएससी एनडीए II में अनमोल AIR-1 हासिल कर बनें टॉपर, NDA NA I और NDA NA II में क्या अंतर है?
UPSC NDA NA II Result Released: यूपीएससी एनडीए एनए II का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
UPSC NDA NA II Result Released: यूपीएससी ने एनडीए एनए II का रिजल्ट जारी कर दिया है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस एग्जाम में अनमोल ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर अपना नाम फर्स्ट टॉपर में शामिल कर लिया है. एनडीए 2023 का टॉपर अनमोल का रोल नंबर 1451203 है. इसमें कुल 699 उम्मीदवारों को सफलता मिली है. आइये UPSC NDA NA II 2024 के टॉप 10 टॉपर्स के नाम को जानते हैं.
UPSC NDA NA II टॉपर्स की लिस्ट
रैंक 1- अनमोल
रैंक 2- विनित
रैंक 3- मौपिया पायरा
रैंक 4- पटनाना सुमन्थ
रैंक 5- रोहित प्रकाश
रैंक 6- प्रभात पाण्डे
रैंक 7- सहिजप्रीत सिंह
रैंक 8- मधवेंद्रसिंह कविंद्रसिंह
रैंक 9- अरुण प्रताप सिंह
रैंक 10- सुनंद कुमार
UPSC NDA NA II 2023 रिजल्ट ऐसे करें चेक
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
वहां मौजूद UPSC NDA NA II Result लिंक पर क्लिक करें.
आपके सामने रिजल्ट की एक पीडीएफ फाइल खुल जाएगी.
उसमें आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
UPSC NDA NA II रिजल्ट देखने के लिए यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें- direct link
UPSC NDA NA I और UPSC NDA NA II में क्या अंतर है?
एनडीए 1 एग्जाम जनवरी बैच के लिए आयोजित किया जाता है. वहीं एनडीए 2 का आयोजन जुलाई बैच के लिए किया जाता है. यानी साल में दो बार एनडीए एग्जाम का आयोजन किया जाता है. इस एग्जाम के जरिए इंडियन आर्मी, नौसेना और वायु सेना में योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाती है. इसके लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी होता है. इस भर्ती के तहत, उम्मीदवारों के चयन के लिए लिखित परीक्षा और इंटरव्यू का आयोजन किया जाता है. इसके बाद उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट जारी की जाती है. लिखित एग्जाम में दो पेपर होते हैं. दोनों पेपर के लिए अलग-अलग दो घंटे 30 मिनट का समय दिया जाता है. इसमें चयनित उम्मीदवारों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी या नौसेना अकादमी में तीन साल की ट्रेनिंग के लिए भेजा जाता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.