Sarkari Naukri: BMC में क्लर्क के 1846 पदों पर 10वीं पास को मिलेगी नौकरी, तुरंत करें आवेदन, सैलरी 81 हजार तक

Sarkari Naukri: महानगरपालिका (BMC) में क्लर्क के 1846 पदों पर भर्ती शुरू हुई है. 10वीं पास उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट portal.mcgm.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

Written by: Md. Raja Alam
Published: August 23, 2024, 8:00 AM IST

Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने क्लर्कियल कैडर में Executive Assistant (क्लर्क) के 1846 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतनमान रु. 25,500 से 81,100 रुपये के बीच मिलेगा, जिसमें पे मैट्रिक्स-एम15 और लागू भत्ते शामिल हैं. 10वीं पास इच्छुक उम्मीदवार BMC की आधिकारिक वेबसाइट, portal.mcgm.gov.in पर जाकर भर्ती सेक्शन में उपलब्ध लिंक से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 20 अगस्त से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 9 सितंबर है. उम्मीदवारों को पहले पंजीकरण करना होगा और फिर पंजीकृत विवरणों से लॉग-इन करके अपना आवेदन सबमिट करना होगा.

आवेदन शुल्क और सैलरी

आवेदन के दौरान, सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 900 रुपये का शुल्क ऑनलाइन माध्यम से देना होगा. चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतनमान रु. 25,500 से 81,100 रुपये के बीच मिलेगा, जिसमें पे मैट्रिक्स-एम15 और लागू भत्ते शामिल हैं.

अनिवार्य  योग्यता

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक परीक्षा पास होना अनिवार्य है.

अनिवार्य उम्र सीमा

आयु सीमा 18 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जिसमें आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. अधिक जानकारी और पात्रता से संबंधित विवरण के लिए दिए गए नोटिफिकेशन लिक पर क्लिक करें- Notification

पदों का ब्योरा

  • जनरल- 506 पद
  • ओबीसी- 452 पद
  • ईडब्ल्यूएस- 185 पद
  • एससी- 142 पद
  • एसटी- 150 पद
  • एसईबीसी- 185 पद
  • विशेष पिछड़ा- 46 पद
  • घुमंतू जनजाति बी- 46 पद
  • घुमंतू जनजाति सी- 39 पद
  • घुमंतू जनजाति डी- 38 पद
  • वोकुक्ता केस ए- 49 पद

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.