BECIL Recruitment 2020: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) नोएडा ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. पूर्वी दिल्ली नगर निगम (EDMC) के कार्यालय में कुल 464 रिक्तियां हैं. भर्ती अनुबंध के आधार पर होगी. आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून है.
उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट becil.com पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा और आवेदन फॉर्म को निर्धारित फॉर्मेट में भरकर आवश्यक डॉक्यूमेंट को सेल्फ अटेस्टेट करके BECIL, 14-B, रिंग रोड, प्रधान कार्यालय उप-महाप्रबंधक (HR),आईपी एस्टेट, नई दिल्ली -110002, फोन: 011-23378823 पर 15 जून से पहले भेजना होगा.
आवेदक को कक्षा 8 वीं परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और इन पद के लिए आवेदन करने के लिए संबंधित क्षेत्र में दो वर्ष का अनुभव होना चाहिए. चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 16, 431 रुपये मिलेंगे. चयन निर्धारित मानदंडों और नौकरी की आवश्यकता के अनुसार किया जाएगा. टेस्ट / साक्षात्कार में भाग लेने या चयन होने पर ड्यूटी ज्वाइंन करने के लिए कोई टीए / डीए का भुगतान नहीं किया जाएगा. हालांकि, स्थानीय उम्मीदवारों को इन पदों के लिए वरीयता दी जाएगी.
BECIL Recruitment 2020 के लिए आवेदन फॉर्म के साथ इन डॉक्यूमेंट को भेजें
शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी
कार्य अनुभव प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी
दो पासपोर्ट साइज फोटो
पैन कार्ड
अधार कार्ड
BECIL Recruitment 2020 के लिए आवेदन शुल्क
जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों – रु. 500 / –
एससी / एसटी / पीएच उम्मीदवारों – रु. 250 / –
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.