By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Career Hindi
- Sarkari Naukri 2021 Itbp Capf Recruitment 2021 Golden Chance To Become An Officer In Crpf Ssb Without Exam Just This Qualification Should Be There Salary Will Be In Lakhs Recruitment Itbpolice N
ITBP CAPF Recruitment 2021: CRPF, SSB में बिना परीक्षा ऑफिसर बनने का गोल्डन चांस, बस होनी चाहिए ये योग्यता, लाखों में मिलेगी सैलरी
ITBP CAPF Recruitment 2021: उम्मीदवार आवेदन करने से पहले इन तमाम खास बातों को ध्यान से अवश्य पढ़ें.
ITBP CAPF Recruitment 2021: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों यानी BSF, CRPF, ITBP, SSB और असम राइफल्स में ऑफिसर बनने का गोल्डन चांस है. इसके (ITBP CAPF Recruitment 2021) लिए CAPF के तहत गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (सेकंड-इन-कमांड), स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (डिप्टी कमांडेंट), मेडिकल ऑफिसर और डेंटल सर्जन (डिप्टी कमांडेंट) के पदों (ITBP CAPF Recruitment 2021) के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों (ITBP CAPF Recruitment 2021) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे ITBP की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों (ITBP CAPF Recruitment 2021) पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://recruitment.itbpolice.nic.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों (ITBP CAPF Recruitment 2021) के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://recruitment.itbpolice.nic.in/ के जरिए आधिकारिक नोटिफिकेशन (ITBP CAPF Recruitment 2021) को भी देख सकते हैं. इस भर्ती (ITBP CAPF Recruitment 2021) प्रक्रिया के तहत कुल 533 पदों को भरा जाएगा.
ITBP CAPF Recruitment 2021 के लिए महत्वपूर्ण तिथियाँ
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि: 13 सितंबर 2021
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 27 अक्टूबर 2021
ITBP CAPF Recruitment 2021 के लिए रिक्ति विवरण
सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (सेकंड इन कमांड): 05 पद
स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (डिप्टी कमांडेंट): 201 पद
चिकित्सा अधिकारी (सहायक कमांडेंट): 345 पद
डेंटल सर्जन (असिस्टेंट कमांडेंट): 02 पद
ITBP CAPF Recruitment 2021 के लिए योग्यता मानदंड
विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी (डिप्टी कमांडेंट): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से मेडिसिन में ग्रेजुएट डिग्री (एम.बी.बी.एस.) या समकक्ष और अधिनियम के तहत बनाए गए किसी भी राज्य चिकित्सा रजिस्टर में नामांकित होना चाहिए और अनिवार्य रोटेटिंग इंटर्नशिप को पूरा किया हुआ होना चाहिए.
चिकित्सा अधिकारी (सहायक कमांडेंट): भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम, 1956 की पहली या दूसरी अनुसूची या तीसरी अनुसूची (लाइसेंसधारी योग्यता के अलावा) के भाग- II में शामिल दवाओं की एलोपैथिक प्रणाली की मान्यता प्राप्त चिकित्सा योग्यता होनी चाहिए.
डेंटल सर्जन (असिस्टेंट कमांडेंट): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से डिग्री (बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी) होनी चाहिए. साथ ही उम्मीदवारों को डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया के साथ पंजीकृत होना चाहिए.
ITBP CAPF Recruitment 2021 के लिए आयु सीमा
सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (सेकंड-इन कमांड) – 50 वर्ष
स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (डिप्टी कमांडेंट) – 40 वर्ष
चिकित्सा अधिकारी (सहायक कमांडेंट) – 30 वर्ष
डेंटल सर्जन (असिस्टेंट कमांडेंट) – 35 वर्ष
ITBP CAPF Recruitment 2021 के लिए आवेदन शुल्क
सामान्य (यूआर), ओबीसी और ईडब्ल्यूएस- रु. 400/-
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, भूतपूर्व सैनिक और महिला- कोई शुल्क नहीं
Also Read:
-
10वीं, 12वीं पास के लिए आंगनवाड़ी में 6110 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानिए डिटेल
-
बजट में BSF, CRPF और ITBP को कितने पैसे मिले? सेनाओं के साथ पैरामलिट्री भी होगी ताकतवर और घातक, जानिए डिटेल्स
-
बजट में BSF, CRPF और ITBP को कितने पैसे मिले? सेनाओं के साथ पैरामलिट्री भी होगी ताकतवर और घातक, जानिए डिटेल्स
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें