RSMSSB VDO Recruitment 2021: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर (RSMSSB) ने ग्राम विकास अधिकारी के पदों पर भर्ती (RSMSSB VDO Recruitment 2021) के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों (RSMSSB VDO Recruitment 2021) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों (RSMSSB VDO Recruitment 2021) पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://rsmssb.rajasthan.gov.in/page?menuName=Home पर क्लिक करके भी इन पदों (RSMSSB VDO Recruitment 2021) के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://rsmssb.rajasthan.gov.in/Static/files/Adv_VDO_full_986_06092021.pdf के जरिए आधिकारिक नोटिफिकेशन (RSMSSB VDO Recruitment 2021) को भी देख सकते हैं. इस भर्ती (RSMSSB VDO Recruitment 2021) प्रक्रिया के तहत कुल 3896 पदों को भरा जाएगा.
RSMSSB VDO Recruitment 2021 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि: 10 सितंबर 2021
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 9 अक्टूबर 2021
RSMSSB VDO Recruitment 2021 के लिए रिक्ति विवरण
ग्राम विकास अधिकारी की कुल रिक्तियों की संख्या- 3896 पद
श्रेणी वार अलगाव:
गैर टीएसपी क्षेत्र: 3222 पद
टीएसपी क्षेत्र: 674 पद
RSMSSB VDO Recruitment 2021 के लिए योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए.
RSMSSB VDO Recruitment 2021 के लिए आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 40 वर्ष (सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट होगी) के बीच होनी चाहिए.
RSMSSB VDO Recruitment 2021 के लिए आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी – रु. 450/-
बीसी / ईबीसी (एनसीएल) राजस्थान के उम्मीदवार: रु. 350/-
एसटी / एससी / पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार – रु. 250/-
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.