By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Career Hindi
- Sarkari Naukri 2021 Upsc Recruitment 2021 Golden Opportunity To Become A Defence Officer Apply At Upsc Gov In Salary Will Be More Than 2 Lakhs
UPSC Recruitment 2021: डिफेंस ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन, 2 लाख से अधिक मिलेगी सैलरी
UPSC Recruitment 2021: उम्मीदवार आवेदन करने से पहले दिए गए इन सभी महत्वपूर्ण बातों को ध्यान से अवश्य पढ़ें.
UPSC Recruitment 2021: डिफेंस ऑफिसर (Defence Officer) के पदों पर नौकरी करने का मन बना रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. इसके (UPSC Recruitment 2021) लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने CDS 2 के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों (UPSC Recruitment 2021) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों (UPSC Recruitment 2021) पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त 2021 है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://upsconline.nic.in/mainmenu2.php पर क्लिक करके भी इन पदों (UPSC Recruitment 2021) के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://www.upsc.gov.in/sites/default/files/Notif-CDS-%20II-2021engl-040821.pdf के जरिए आधिकारिक नोटिफिकेशन (UPSC Recruitment 2021) भी देख सकते हैं. परीक्षा 14 नवंबर 2021 (रविवार) को ऑनलाइन आयोजित की जाएगी. उम्मीदवार जो परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे वे सेवा चयन बोर्ड में पर्सनल इटरव्यू के लिए उपस्थित होंगे.
अंत में चयनित उम्मीदवारों को भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), भारतीय नौसेना अकादमी (INA), एझिमाला- देहरादून, वायु सेना अकादमी, हैदराबाद, अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई (मद्रास) और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई में प्रवेश मिलेगा. इस भर्ती (UPSC Recruitment 2021) प्रक्रिया के तहत कुल 339 पदों को भरा जाएगा.
UPSC Recruitment 2021 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 04 अगस्त 2021
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 24 अगस्त 2021
UPSC Recruitment 2021 के लिए रिक्ति विवरण
संयुक्त रक्षा सेवा – 339 पद
UPSC Recruitment 2021 के लिए योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए.
UPSC Recruitment 2021 के लिए आयु सीमा
आईएमए – 19 से 24 वर्ष
एएफए – 19 से 23 वर्ष
आईएनए – 19 से 22 वर्ष
ओटीए – 19 से 25 वर्ष
UPSC Recruitment 2021 के लिए वेतनमान
कैप्टन (स्तर 10 बी) – 6,13,00-1,93,900
लेफ्टिनेंट (स्तर 10) – 56,100 – 1,77,500
लेफ्टिनेंट कर्नल (स्तर 12ए) – 1,21,200 – 2,12400
मेजर (स्तर 11) – 6,94,00 – 2,07,200
ब्रिगेडियर (स्तर 13ए) – 1,39,600-2,17,600
कर्नल लेवल 13 – 1,30,600-2, 15, 900
लेफ्टिनेंट जनरल एचएजी स्केल (स्तर 15) – 1, 82, 200-2,24,100
मेजर जनरल (स्तर 14) – 1,44,200-2,18,200
वीसीओएएस/सेना कमांडर/लेफ्टिनेंट जनरल (एनएफएसजी) (लेवल 17) – 2,25,000/- (फिक्स्ड)
एचएजी+स्केल (स्तर 16) – 2,05,400 – 2,24,400
सीओएएस (लेवल 18) – 2,50,000/- (फिक्स्ड)
लेफ्टिनेंट से लेकर ब्रिगेडियर तक के अधिकारियों को मिलिट्री सर्विस पे (MSP) – 15,500 रुपये प्रतिमाह
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें