India Post Recruitment 2022: 8वीं पास के लिए सुनहरा मौका, बिना परीक्षा पाएं भारतीय डाक में नौकरी, अच्‍छी होगी सैलरी

Sarkari Naukri 2022 India Post Recruitment 2022: नौकरी की तलाश कर रहे उम्‍मीदवारों के लिए खुशखबरी. उम्‍मीदवार, बिना परीक्षा भारतीय डाक में अच्‍छी सैलरी वाली नौकरी पा सकते हैं. पदों से संबंधित पूरी जानकारी यहां देखें.

Written by: Vandanaa Bharti
Published: April 15, 2022, 6:32 AM IST

India Post Recruitment 2022: भारतीय डाक में नौकरी (Sarkari Naukri) पाने की चाहत रखने वाले उम्‍मीदवारों के लिए सुनहरा मौका आया है. इंडिया पोस्‍ट ने नोटिफिकेशन (India Post Recruitment 2022) जारी विभिन्‍न पदों पर रिक्‍त‍ियां जारी की हैं, इसमें मेकेनिक, इलेक्‍ट्र‍िश‍ियन, टायरमैन, ब्‍लैकस्‍म‍िथ आदि पद शामिल हैं. जो उम्‍मीदवार इन पदों (India Post Recruitment 2022) पर आवेदन करना चाहते हैं, वह भारतीय डाक (India Post) की आधिकार‍िक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. पदों (India Post Recruitment 2022) पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 मई है.

India Post Recruitment 2022: जरूरी तारीखें

ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख – 09 मई 2022 शाम 5 बजे तक

India Post Recruitment 2022: पदों का विवरण

स्‍क‍िल्‍ड आर्ट‍िश‍ियन – 9
मेकेनिक – 5
इलेक्‍ट्र‍िश‍ियन – 2
टायरमैन – 1
ब्‍लैकस्‍म‍िथ – 1

India Post Recruitment 2022: योग्‍यता

किसी भी मान्‍यता प्राप्‍त संस्‍थान या बोर्ड से 8वीं कक्षा की परीक्षा पास करने वाले उम्‍मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. हालांकि इसके साथ उम्‍मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में एक साल काम करने का अनुभव भी होना चाहिए .

India Post Recruitment 2022: उम्र सीमा

न्‍यूनतम 18 और अधिकतम 30 वर्ष के उम्‍मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

India Post Recruitment 2022 : चयन प्रक्र‍िया

उम्‍मीदवारों का चयन स्‍क‍िल टेस्‍ट के आधार पर होगा.

India Post Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन

बता दें कि उम्‍मीदवारों को इन रिक्‍त‍ियों के लिए ऑफलाइन आवेदन भेजना होगा. योग्‍य और इच्‍छुक उम्‍मीदवार अपने डॉक्‍यूमेंट्स के साथ एप्‍ल‍िकेशन फॉर्म नीचे दिये गए पते पर भेज दें.
Sr. Manager (JAG), Mail Motor Service, 134-A, Sudam Kalu Ahire Marg, Worli, Mumbai- 400018

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.