India Post Recruitment 2022: भारतीय डाक में इन पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन, 63,200 रुपये तक होगी सैलरी

सभी इच्छुक उम्मीदवार जो इस पद (India Post Staff Car Driver Recruitment 2022) पर आवेदन करना चाहते हैं वे अधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in के माध्यम से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही 15 मार्च 2022 की शाम 5 बजे तक या इससे पहले तक अपना आवेदन फॉर्म दिए गए पते पर भेज सकते हैं.

Written by: Avinash Rai
Updated: February 20, 2022, 1:26 PM IST

India Post Recruitment 2022: पढ़े लिखे और योग्य उम्मीदवार जो नौकरी की तलाश में है और किसी सरकारी विभाग में नौकरी (Sarkari Naukri 2022) करना चाहते हैं उनके लिए भारतीय डाक में बढ़िया मौका आया है. भारतीय डाक विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक स्टाफ कार ड्राइवर (ऑर्डिनरी ग्रेड) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. सभी इच्छुक उम्मीदवार जो इस पद (India Post Staff Car Driver Recruitment 2022) पर आवेदन करना चाहते हैं वे अधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in के माध्यम से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही 15 मार्च 2022 की शाम 5 बजे तक या इससे पहले तक अपना आवेदन फॉर्म दिए गए पते पर भेज सकते हैं.

पत्राचार का पता
उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें. इस फॉर्म को पूरा भरने व डॉक्यूमेंट्स को संलग्न करने के बाद 15 मार्च तक सीनियर मैनेजर, मेल मोटर सर्विस, सी-121, नारायणा इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1, नारायणा, नई दिल्ली-110028 पते पर आवेदन पत्र को भरकर भेजना होगा.

कितने पदों पर होगी भर्तियां

नोटिफिकेशन के मुताबिक जनरल सेंट्रल सर्विस ग्रुप सी, नॉन-गजेटेड, नॉन-मिनिस्ट्रियल कटेगरी में स्टाफ कार ड्राइवर के पदों को भरा जाएगा. विभाग में कुल 29 पदों (Indian Post Jobs) पर भर्तियां की जाएंगी. इन पदों में सामान्य वर्ग के लिए 15 पद, ओबीसी के लिए 8, एससी के लिए 3 और ईडब्ल्यूएस केलिए 3 पद हैं. इन पदों पर भर्ती सीधे तौर पर की जानी है, जो कि 2 साल के लिए होगी.

योग्यता और सैलरी
आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास 10वीं कक्षा पास करने की सर्टिफिकेट होनी चाहिए. साथ ही आवेदनकर्ता की आयु 15 मार्च 2022 तक 18-27 वर्ष के बीच होनी चाहिए. साथ ही लाइट एवं हैवी मोटर व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए. चयनित उम्मीदवारों को सैलरी के तौर पर प्रतिमाह 19,900 रुपये से लेकर 63,200 रुपये दिए जाएंगे.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.