Sarkari Naukri 2022: अलग-अलग विभागों में बंपर पदों पर निकली भर्तियां, सरकारी नौकरी पाने के लिए जल्दी करें अप्लाई

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) द्वारा E1 स्तर पर इंजीनियरिंग और जियो- साइंस विषयों में ग्रेजुएट ट्रेनी के पदों पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इस भर्ती के माध्यम से अलग अलग पदों पर कुल 871 रिक्तियों को भरा जाएगा.

Written by: Avinash Rai
Published: October 3, 2022, 9:40 AM IST

Sarkari Naukri 2022: अगर आप बेरोजगार हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो यह खबर आपके ही लिए है. इस सप्ताह अलग अलग विभागों में कई पदों पर बंपर भर्तियां निकाली गई है जिसके लिए उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार ध्यान दें कि आवेदन से पूर्व एक बार भर्ती संबंधित नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ लें. अगर आप योग्य हैं तभी उस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करें. नीचे अलग अलग विभागों में निकाली गई भर्ती संबंधित कुछ जानकारियां दी जा रही हैं.

ONGC Recruitment 2022: ग्रेजुएट ट्रेनी के पद पर आई भर्ती

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) द्वारा E1 स्तर पर इंजीनियरिंग और जियो- साइंस विषयों में ग्रेजुएट ट्रेनी के पदों पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इस भर्ती के माध्यम से अलग अलग पदों पर कुल 871 रिक्तियों को भरा जाएगा. इस बाबत चयन GATE 2022 स्कोर और इंटरव्यू के माध्यम से किया जा रहे हैं. जो भी इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वे 12 अक्टूबर से पहले अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

India Post Recruitment 2022: मैकेनिक व इलेक्ट्रीशियन के पद पर आई भर्ती

इंडिया पोस्ट द्वारा स्किल ऑर्टिशियन के अलग अलग पदों पर आवेदन मांगे गए हैं. इस भर्ती के माध्यम से एमवी मैकेनिक, एमवी इलेक्ट्रीशियन, पेंटर और टायरमैन इत्यादि के पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 5 खाली पदों को भरा जाएगा. चयनित उम्मीदवारों को बतौर मासिक वेतन 63,200 रुपए दिए जाएंगे. उम्मीदवारों के दस्तावेज स्व-सत्यापित होने चाहिए. उम्मीदवार स्पीड पोस्ट के माध्यम से अपने दस्तावेजों व फॉर्म के ऑफलाइन माध्यम से 19 अक्टूबर की शाम 5 बजे तक इस पते- सीनियर मैनेजर (जेएजी), मेल मोटर सर्विसेज, नंबर 34, ग्रीम्स रोड, चेन्नई, 600006″ पर भेज सकते हैं. स्पीड पोस्ट के माध्यम से ऑफलाइन आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर है.

SBI PO Recruitment: प्रोबेशनरी ऑफिसर पद पर आई भर्ती

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी घई है. इस भर्ती के माध्यम से कुल 1673 पदों को भरा जाएगा. चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 41,960 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा. वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 अक्टूबर है.

TSPSC Recruitment 2022: टीपीबीओ के पद पर आई भर्ती

तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा टाउन प्लानिंग बिल्डिंग ओवरसियर (TPBO) के पद पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इस भर्ती के माध्यम से कुल 175 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्तियां की जाएंगी. चयनित उम्मीदवारों को बतौर मासिक वेतन 96,890 रुपये का भुगतान किया जाएगा. आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर 2022 है.

Bihar Civil Court Recruitment 2022: बिहार सिविल कोर्ट में भर्ती

बिहार सिविल कोर्ट में ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इस भर्ती के जरिए क्लर्क, स्टेनोग्राफर, कोर्ट रीडर-कम-डिपोजिशन राइटर और चपरासी/अर्दली पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इस भर्ती के जरिए 7692 पदों को भरा जाएगा. चयनित उम्मीदवारों को 81,000 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा. आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2022 है.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.