Sarkari Naukri 2022 Railway Jobs Apply On Rrc Wr Com Salary Eligibility
Railway Jobs 2022: रेलवे में 12वीं पासे के लिए निकली भर्तियां, 92300 मिलेगी सैलरी, ऐसे करें अप्लाई
रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने कई पदों के लिए भर्तियां (Railway Jobs 2022) निकाली है. अगर आप इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आखिरी तारीख से पहले अप्लाई कर सकते हैं.
Sarkari Naukri 2022: रेलवे की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छा मौका है. अगर आप रेलवे की तैयारी कर रहे है तो ये आपके लिए सुनहरा मौका. रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने कई पदों के लिए भर्तियां (Railway Jobs 2022) निकाली है. अगर आप इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आखिरी तारीख से पहले अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन करने की लास्ट डेट 4 अक्टूबर 2022 है. ये आवेदन ऑनलाइन किए जा रहे हैं. रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों आरआरसी की ऑफिशियल वेबसाइट rrc-wr.com पर जाना होगा. इस भर्ती (Govt jobs 2022) की सभी जानकारी आगे दी गई है.
क्या होना चाहिए शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नोटिफिकेशन पढ़ लें. पात्रता पूरा करने वाले उम्मीदवार ही आवेदन करें अयोग्य उम्मीदवारों का रजिस्ट्रेशन रिजेक्ट किया जाएगा. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 16 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. रेलवे में 4 चार लेवल पर भर्तियां निकाली गई है. लेवल 4 और 5 के लिए आपके लिए ग्रजुएट की डिग्री होनी चाहिए. वहीं लेवल 2 और 3 पर 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते है. शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नोटिफिकेशन देखें. पूरी डिटेल्स नोटिस में दिया गया है.
आयु सीमा कितनी होनी चाहिए
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा कम से कम 18 साल होनी चाहिए और अधिकतम आयु सीमा 25 साल होनी चाहिए. सरकारी नियमों के तहत आयु सीमा में छूट दी गई है.
आवेदन फीस कितनी होगी
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आवेदन फीस कैटगरी वाइज बताई गई है. ओबीसी, महिला और अल्पसंख्यक के लिए 250 देनी चाहिए. अन्य कैटगरी के उम्मीदवार के लिए 500 रु फीस है. जानकारी के लिए बता दें ये भर्तियां स्पोर्ट्स कोटा के लिए निकली है. खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.