RSMSSB Librarian Grade 3 Bharti 2022 : ग्रेजुएट्स के लिए 460 रिक्तियों पर वैकेंसी, आज से आवेदन प्रक्र‍िया शुरू

RSMSSB Librarian Grade 3 Bharti 2022 : राजस्‍थान कर्मचारी चयन बोर्ड, RSMSSB ने ग्रेजुएट्स के लिए 460 रिक्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इसके अनुसार लाइब्रेरियन पदों पर आज से आवेदन प्रक्र‍िया शुरू हो रही है. पदों से संबंधित पूरा विवरण यहां चेक करें.

Published date india.com Published: May 26, 2022 11:00 AM IST
RSMSSB Librarian Grade 3 Bharti 2022 : ग्रेजुएट्स के लिए 460 रिक्तियों पर वैकेंसी, आज से आवेदन प्रक्र‍िया शुरू
आवेदन प्रक्र‍िया 26 मई से शुरू

RSMSSB Librarian Grade 3 Bharti 2022: सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) पाने के लिए तैयारी करने वाले ग्रेजुएट्स के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) खुशखबरी लेकर आया है. राजस्‍थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने लाइब्रेरियन ग्रेड III के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. योग्य और इच्‍छुक उम्‍मीदवार इन पदों (RSMSSB Librarian Grade 3 Bharti 2022) के लिए आज 26 मई से आवेदन कर सकते हैं. RSMSSB लाइब्रेरियन ग्रेड 3 भर्ती 2022 से संबंध‍ित पूरा विवरण यहां चेक करें.

पदों पर आवेदन करने से पहले उम्‍मीदवार यहां दिये गए डायरेक्‍ट लिंक Advert_Librarian_III_20052022पर या https://rsmssb.rajasthan.gov.in/Static/files/Advert_Librarian_III_20052022.pdf  नोटिफिकेशन पढ़ें. आवेदन करने के‍ लिए उम्‍मीदवारों को  rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा. बता दें कि इस भर्ती अभ‍ियान के जर‍िये लाइब्रेरियन ग्रेड III के लिए कुल 460 रिक्तियों पर नियुक्‍त‍ियां होंगी.

RSMSSB Librarian Grade 3 Recruitment 2022 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन कब से शुरू : 26 मई 2022
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 24 जून 2022
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 24 जून 2022
परीक्षा तिथि: जल्द जारी होगी
एडमिट कार्ड : परीक्षा से पहले

RSMSSB Librarian Grade 3 Recruitment 2022 के लिए रिक्ति विवरण

लाइब्रेरियन ग्रेड III – 460 पद

RSMSSB Librarian Grade 3 Recruitment 2022 के लिए पात्रता मानदंड

शैक्षिक योग्यता: पुस्तकालय विज्ञान / पुस्तकालय और सूचना विज्ञान में स्नातक की डिग्री या पुस्तकालय और सूचना विज्ञान में डिप्लोमा; देवनागरी लिपि और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना आवश्यक है.

RSMSSB Librarian Grade 3 Recruitment 2022 के लिए आयु सीमा

18 से 40 वर्ष के उम्‍मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए सरकारी मानदंडों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

RSMSSB Librarian Grade 3 Recruitment 2022 के लिए आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार 26 मई से 24 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
1. आवेदन करने के लिए उम्‍मीदवारों को सबसे पहले ऊपर बताई गई आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
2. सबसे पहले नोटिफिकेशन पढ़ें ताकि आपको उसको उसका प्रारूप पता चल सके. इसके बाद फॉर्म भरें.
3. आवेदन शुल्‍क जमा करें और एप्‍ल‍िकेशन प्रोसेस पूरी करें.
4. इसके बाद एप्‍ल‍िकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.