BHEL Recruitment 2021: 10वीं, 12वीं पास के लिए BHEL में निकली बंपर वैंकेसी, बिना एग्जाम के मिलेगी नौकरी, जल्द करें अप्लाई   

BHEL Recruitment 2021: उम्मीदवार आवेदन करने से पहले इन तमाम खास बातों को ध्यान से पढ़ें.

Published date india.com Published: April 8, 2021 7:00 AM IST
BHEL Recruitment 2021
सरकारी नौकरी का मौका

BHEL Recruitment 2021: भारत हेवी इलेक्ट्रीशियन लिमिटेड (BHEL), त्रिची ने वर्ष 2021-22 के लिए ट्रेड अपरेंटिस, ग्रेजुएट अपरेंटिस और तकनीशियन अपरेंटिस के पदों (BHEL Recruitment 2021) के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों (BHEL Recruitment 2021) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे BHEL की आधिकारिक वेबसाइट trichy.bhel.com पर जाकर 14 अप्रैल 2021 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से अप्लाई (BHEL Recruitment 2021) कर सकते हैं.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://trichy.bhel.com/tms/app_pro/login.jsp पर क्लिक करके इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://trichy.bhel.com/tms/app_pro/index.jsp के जरिए आधिकारिक नोटिफिकेशन भी देख सकते हैं. इस भर्ती (BHEL Recruitment 2021) प्रक्रिया के तहत कुल 389 रिक्तियों को भरा जाएगा.

BHEL Recruitment 2021 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन करने की शुरुआत तिथि: 1 अप्रैल 2021
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 14 अप्रैल 2021

BHEL Recruitment 2021 के लिए रिक्ति विवरण

ग्रेजुएट अपरेंटिस – 66 पद
तकनीशियन अपरेंटिस- 70 पद
ट्रेड अपरेंटिस – 253 पद

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

BHEL Recruitment 2021 के लिए योग्यता मानदंड

ग्रेजुएट अपरेंटिस: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषयों में इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में डिग्री होनी चाहिए.
तकनीशियन अपरेंटिस: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषयों में इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा होना चाहिए.
ट्रेड अपरेंटिस: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं, 12वीं पास होने के साथ ITI (प्रासंगिक ट्रेड) होना चाहिए.

BHEL Recruitment 2021 के लिए आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 27 वर्ष (सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट होगी) के बीच होनी चाहिए.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.