Sarkari Naukri: BHEL में 10वीं-ITI पास के लिए बंपर नौकरी, लास्ट डेट 14 जून, जल्दी करें अप्लाई

BHEL Recruitment 2024: दसवीं पास उम्मीदवार के लिए भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपरेंटिस के पदों पर नौकरी निकाली है. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट hwr.bhel.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

Published date india.com Published: June 12, 2024 8:00 AM IST
BHEL Recruitment 2024
BHEL Recruitment 2024

BHEL Recruitment 2024: दसवीं पास उम्मीदवार जो सरकारी नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं. उनके लिए भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपरेंटिस के 170 खाली पदों पर बंपर नौकरी का मौका दिया है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट hwr.bhel.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन करने की लास्ट डेट 14 जून 2024 है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत, इंजीनियरिंग, निर्माण, सर्विसिंग, विनिर्माण, डिज़ाइन सहित अन्य फील्ड में योग्य उम्मीदवारों की भर्ती होने वाली है. आइये आवेदन करने से पहले अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता, उम्र सीमा, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं.

अपरेंटिस के लिए अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता क्या है?

इन पदों के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होना चाहिए. वहीं किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित फील्ड में आईटीआई की डिग्री होनी चाहिए.

अपरेंटिस के लिए अनिवार्य उम्र सीमा क्या है?

अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 और ज्यादा से ज्यादा 32 साल होनी चाहिए. वहीं सभी आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में विशेष छूट दी गई है. अधिकतम उम्र की पूरी जानकारी नीचे है-

  • जनरल- 27 साल
  • ओबीसी- 30 साल
  • एससी- 32 साल
  • एसटी- 32 साल

भर्ती प्रक्रिया क्या है?

इसके लिए भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) की ओर से लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. वहीं चुने गए उम्मीदवारों को हरिद्वार में ट्रेड अप्रेंटिस की ट्रेनिंग दी जाएगी.

अपरेंटिस की नौकरी के लिए कैसे करें अप्लाई?

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट hwr.bhel.com पर जाएं.
  • वहां होम पेज पर मौजूद BHEL Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें.
  • वहां मांगी जाने वाली तमाम जानकारी को आराम से भरें.
  • मांगी जाने वाली डॉक्यूमेंट्स की स्कैन की गई कॉपी को अपलोड करें.
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए तय किए गए आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपना एप्लिकेशन फॉर्म अपने पास रख लें.

अप्लाई करने के लिए दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें- direct link

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.