BNP Recruitment 2021: BNP में इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू, लाखों में मिलेगी सैलरी

BNP Recruitment 2021: उम्मीदवार दिए गए इन तमाम खास बातों को ध्यान से अवश्य पढ़ें.

Published date india.com Published: May 12, 2021 12:09 PM IST
BNP Recruitment 2021
Sarkari Naukri का मौका

BNP Recruitment 2021: बैंक नोट प्रेस, देवास (BNP) में नौकरी करने का अच्छा मौका है. इसके लिए BNP ने सोशल वेलफेयर ऑफिसर, सुपरवाइजर, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट और जूनियर तकनीशियन और भारत सरकार नोएडा में सचिवीय सहायक और जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के पदों (BNP Recruitment 2021) के लिए आवेदन मांगे हैं. इन पदों (BNP Recruitment 2021) पर आज यानी बुधवार 12 मई से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों (BNP Recruitment 2021) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे BNP Dewas की आधिकारिक वेबसाइट bnpdewas.spmcil.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://bnpdewas.spmcil.com/Interface/JobOpenings.aspx?menue=5 पर क्लिक करके भी इन पदों (BNP Recruitment 2021) के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://bnpdewas.spmcil.com/UploadDocument/ADVT_ENG.a05dd3d2-5894-41b7-985a-557fa92a0a05.pdf के जरिए आधिकारिक नोटिफकेशन (BNP Recruitment 2021) भी देख सकते हैं. इस भर्ती (BNP Recruitment 2021) प्रक्रिया के तहत कुल 135 पदों के भरा जाएगा.

BNP Recruitment 2021 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि – 12 मई 2021
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 11 जून 2021
कंप्यूटर की तारीख पर स्टेनोग्राफी टेस्ट और टाइपिस्ट टेस्ट – जुलाई / अगस्त 2021
ऑनलाइन परीक्षा की तारीख – जुलाई / अगस्त 2021

BNP Recruitment 2021 के लिए रिक्ति विवरण

कुल पद -135

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

सोशल वेलफेयर ऑफिसर – 01
सुपरवाइजर – 02
जूनियर ऑफिस असिस्टेंट – 15
जूनियर तकनीशियन – 113

भारत सरकार टकसाल NOIDA

सचिवीय सहायक – 01
जूनियर ऑफिस असिस्टेंट – 03

BNP Recruitment 2021 के लिए वेतन

जूनियर ऑफिस असिस्टेंट – Rs.21540-77160
जूनियर तकनीशियन – Rs.18780-67390
सचिवीय सहायक – Rs.23910-85570
सोशल वेलफेयर ऑफिसर – Rs.29740-103000
सुपरवाइजर – Rs.27600-95910

BNP Recruitment 2021 के लिए योग्यता मानदंड

सोशल वेलफेयर ऑफिसर- उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी संस्थान से सोशल साइंस में डिग्री या डिप्लोमा प्राप्त किया हुआ होना चाहिए.
सुपरवाइजर (इंक फैक्ट्री) – डाइस्टफ टेक्नोलॉजी / पेंट टेक्नोलॉजी / सरफेस कोटिंग टेक्नोलॉजी / प्रिंटिंग इंक टेक्नोलॉजी / प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी में प्रथम श्रेणी का डिप्लोमा होना चाहिए. साथ ही संबंधित ट्रेड में उच्च योग्यता यानी B.Tech/B.E/B.Sc (Engg) को रसायन विज्ञान में रेगुलर B.Sc डिग्री होना चाहिए.
सुपरवाइजर (सूचना प्रौद्योगिकी) – आईटी / कंप्यूटर इंजीनियरिंग में प्रथम श्रेणी का डिप्लोमा होना चाहिए.
जूनियर ऑफिस असिस्टेंट – उम्मीदवार को कम से कम 55% अंकों के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए और अंग्रेजी में कंप्यूटर पर टाइपिंग स्पीड @ 40 wpm / हिंदी @ 30 wpm होना चाहिए.
जूनियर तकनीशियन (इंक फैक्टरी) – एनसीवीटी से एक साल के एनएसी प्रमाण पत्र के साथ डायस्टफ टेक्नोलॉजी / पेंट टेक्नोलॉजी / सरफेस कोटिंग टेक्नोलॉजी / प्रिंटिंग इंक टेक्नोलॉजी / प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी में फुल टाइम ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए.
जूनियर टेक्निशियन (प्रिंटिंग) – फुल टाइम आईटीआई सर्टिफिकेट इन प्रिंटिंग ट्रेड वाइज़ लिथो ऑफसेट मशीन मिंडर, लेटर प्रेस मशीन मिंडर, ऑफसेट प्रिंटिंग, प्लेटमेकिंग, एलेक्रोप्लेटिंग, हैंड कंपोजिंग, पीटी मेकर कम इम्पैक्टिटर के साथ-साथ NCVT से एक साल का NAC सर्टिफिकेट होना चाहिए.
जूनियर तकनीशियन (इलेक्ट्रिकल / आईटी) – एनसीवीटी से एक साल के एनएसी प्रमाण पत्र के साथ इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स में रेगुलर ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए.
जूनियर तकनीशियन (मैकेनिकल / एसी) – फिटर , मशीनिस्ट मैकेनिक, मैकेनिक मोटर व्हीकल के साथ-साथ एनसीवीटी से एक साल का एनएसी सर्टिफिकेट के साथ में फुल टाइम ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए.
सचिवीय सहायक – उम्मीदवारों को कम से कम 55% अंकों के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए. साथ ही कंप्यूटर पर टाइपिंग स्पीड अंग्रेजी में स्टेनोग्राफी या हिंदी @ 80 wpm और अंग्रेजी या हिंदी @ 40 wpm होना चाहिए.

BNP Recruitment 2021 के लिए आयु सीमा

जूनियर ऑफिस असिस्टेंट – 28 वर्ष
जूनियर तकनीशियन – 25 साल
सचिवीय सहायक – 28 वर्ष
कल्याण अधिकारी – 30 वर्ष
पर्यवेक्षक – 30 वर्ष

BNP Recruitment 2021 के जूनियर तकनीशियन और सुपरवाइजर पदों के लिए चयन प्रक्रिया

चयन ऑनलाइन परीक्षा, स्टेनोग्राफी टेस्ट और टाइपिंग टेस्ट के आधार पर किया जाएगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.