Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी की तलाश में भटक रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कांस्टेबल फायरमैन के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. आवेदन प्रक्रिया 31 अगस्त 2024 से शुरू होगी और उम्मीदवारों को 30 सितंबर 2024 तक आवेदन करने का समय मिलेगा. इस भर्ती के तहत कुल 1130 पद भरे जाएंगे. इच्छुक उम्मीदवार CISF की ऑफिशियल वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
राहुल ने फिर जीता लोगों का दिल, टैक्सी के बाद अब DTC बस में की यात्रा । PHOTOS
8
पदों का ब्योरा
इस भर्ती में विभिन्न राज्यों के लिए पद आरक्षित किए गए हैं, जिनमें अनारक्षित वर्ग के लिए 466 पद, ओबीसी के लिए 236 पद, EWS के लिए 114 पद, अनुसूचित जाति के लिए 153 पद और अनुसूचित जनजाति के लिए 161 पद शामिल हैं.
अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए. इस भर्ती के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार ही योग्य हैं. आवेदन करने के बाद, उम्मीदवारों को अपने दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे और आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा.
उम्र सीमा और
इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए. हालांकि, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष और एससी व एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी गई है.
शारीरिक योग्यता
शारीरिक योग्यता के तहत, पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 170 सेमी होनी चाहिए. उनके सीने की माप 80 सेमी होनी चाहिए, जो फुलने पर 85 सेमी तक होनी चाहिए.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षण (PST), दस्तावेज़ सत्यापन, और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.
सैलरी
सफल उम्मीदवारों को पे लेवल-3 के अनुसार सैलरी मिलेगी, जिसमें 21,700 से 69,100 रुपये तक की सैलरी शामिल है.
आवेदन प्रक्रिया
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाएं.
- वहां होम पेज पर मौजूद भर्ती लिंक पर क्लिक करें.
- वहां मांगी जाने वाली तमाम जानकारी को आराम से भरें.
- मांगी जाने वाली डॉक्यूमेंट्स की स्कैन की गई कॉपी को अपलोड करें.
- आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए तय किए गए आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
- आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपना एप्लिकेशन फॉर्म अपने पास रख लें.
