By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Career Hindi
- Sarkari Naukri India Post Gds Recruitment 2021 Today Is The Last Date To Apply For These Posts In India Post 10th Pass Apply Soon At Appost In You Will Get Good Salary
India Post GDS Recruitment 2021: भारतीय डाक में इन पदों पर आवेदन करने की है आज आखिरी डेट, 10वीं पास जल्द करें अप्लाई, होगी अच्छी सैलरी
India Post GDS Recruitment 2021: उम्मीदवार आवेदन करने से पहले दिए गए इन सभी आवश्यक बातों को ध्यान से अवश्य पढ़ें.
India Post GDS Recruitment 2021: भारतीय डाक (India Post) में नौकरी करने का मन बना रहे युवाओं के लिए गोल्डन चांस है. इसके (India Post GDS Recruitment 2021) लिए India Post में उत्तर प्रदेश (यूपी) और उत्तराखंड सर्कल 3 के तहत ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर आवेदन करने की आज आखिरी डेट है. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो अभी तक इन पदों (India Post GDS Recruitment 2021) के लिए आवेदन नहीं किए हैं, वे India Post की आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों (India Post GDS Recruitment 2021) पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर 2021 है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://indiapostgdsonline.in/gdsonlinec3p9/reference.aspx पर क्लिक करके भी इन पदों (India Post GDS Recruitment 2021) पर आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://appost.in/gdsonline/Home.aspx के जरिए आधिकारिक नोटिफिकेशन (India Post GDS Recruitment 2021) भी देख सकते हैं. इस भर्ती (India Post GDS Recruitment 2021) प्रक्रिया के तहत कुल 4845 पदों को भरा जाएगा.
India Post GDS Recruitment 2021 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 23 अगस्त 2021
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 25 सितंबर 2021
India Post GDS Recruitment 2021 के लिए रिक्ति विवरण
जीडीएस (शाखा पोस्ट मास्टर (बीपीएम), सहायक शाखा पोस्ट मास्टर (एबीपीएम) और दाव सेवक) – 4845पद
India Post GDS Recruitment 2021 के लिए योग्यता मानदंड
उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित गणित, स्थानीय भाषा और अंग्रेजी (अनिवार्य या वैकल्पिक विषयों के रूप में अध्ययन किया गया) में उत्तीर्ण अंकों के साथ 10वीं कक्षा पास होना चाहिए. साथ ही स्थानीय भाषा का अनिवार्य ज्ञान होना चाहिए.
India Post GDS Recruitment 2021 के लिए आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 40 वर्ष (सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित वर्ग के लिए आयु में छूट। ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए कोई आयु छूट नहीं) के बीच होनी चाहिए.
India Post GDS Recruitment 2021 के लिए आवेदन शुल्क
यूआर / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस पुरुष / ट्रांस-मैन – रु. 100/-
सभी महिला / ट्रांस-महिला उम्मीदवार, सभी एससी / एसटी और सभी पीडब्ल्यूडी – कोई शुल्क नहीं
India Post GDS Recruitment 2021 के लिए चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन स्वत: जनरेटेड मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा.
India Post GDS Recruitment 2021 के लिए वेतन
टीआरसीए स्लैब में 4 घंटे/स्तर 1 के लिए न्यूनतम टीआरसीए
बीपीएम – रु.12,000/-
एबीपीएम/डाक सेवक – रु. 10,000/-
टीआरसीए स्लैब में 5 घंटे/स्तर 2 के लिए न्यूनतम टीआरसीए
बीपीएम – रु. 14,500/-
एबीपीएम/डाक सेवक – रु. 12000/-
Also Read:
-
10वीं, 12वीं पास के लिए आंगनवाड़ी में 6110 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानिए डिटेल
-
Sarkari Naukri: 8वीं–10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका, मिलेगी तगड़ी सैलरी... यहां करें अप्लाई
-
Sarkari Naukri For 10th Pass: दसवीं पास खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, जानें कहां करें अप्लाई
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें