Sarkari Naukri Jharkhand Teacher Bharti 2022 Jharkhand Teacher Recruitment For Intermediate Level Teachers In Jharkhand
Jharkhand Teacher Bharti: झारखंड में इंटरमीडिएट लेवल पर निकली शिक्षकों की भर्ती, जानें कब से आवेदन होगी शुरू
झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन द्वारा इंटरमीडिएट लेवल पर नियुक्तियां निकाली गई है. इस भर्ती के माध्यम से इंटरमीडिएट स्तर पर 991 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. बता दें कि आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 जून है.
Jharkhand Teacher Recruitment 2022: झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन द्वारा झारखंड में शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगवाए गए हैं. इंटरमीडिएट स्तरीय 991 पदों पर नियुक्ति के लिए जॉब नोटिफिकेशन जारी किया गया है. हाईस्कूल शिक्षकों की भर्ती के लिए पद खाली है. इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इंटरमीडिएट स्तर पर 991 पदों पर भर्तियां की जाएगी और इसमें बैकलॉग के पांच और नियमित नियुक्ति के लिए 986 पद शामिल है. बता दें कि इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
शैक्षिक योग्यता
इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को झारखंड के मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से मैट्रिक व इंटर पास होना अनिवार्य है. वहीं उम्मीदवार को स्थानीय रीति रिवाज, भाषा, परिवेश इत्यादि की जानकारी होनी चाहिए. बता दें कि उम्मीदवार 20 मई से 19 जून की रात 12 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. वहीं शुल्क का भुगतान 22 जून तक कर सकते हैं.
कैसे करें आवेदन
– आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट JSSC.NIC.IN पर जाना होगा.
– दिए गए तारीख के बीच वेबसाइट पर झारखंड शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए लिंक को एक्टिव किया जाएगा.
– इस लिंक पर क्लिक कर आप आवेदन कर सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.