MP Police Recruitment 2021: MP Police में इन पदों पर आवेदन करने की कल है अंतिम डेट, 10वीं, ग्रेजुएट करें अप्लाई, 1.14 लाख मिलेगी सैलरी

MP Police Recruitment 2021: उम्मीदवार आवेदन करने से पहले दिए गए इन तमाम महत्वपूर्ण बातों को ध्यान से पढ़ें.

Published: September 26, 2021, 7:00 AM IST

MP Police Recruitment 2021: मध्यप्रदेश पुलिस (MP Police) में नौकरी करने का मन बना रहे युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है. इसके (MP Police Recruitment 2021) लिए MP Police में कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के पदों (MP Police Recruitment 2021) पर आवेदन करने की कल अंतिम डेट है. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो अभी तक इन पदों (MP Police Recruitment 2021) के लिए आवेदन नहीं किए हैं, वे MP Police की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.mppolice.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. मध्यप्रदेश पुलिस में स्पोर्ट्स कोटे के तहत 19 साल बाद यह भर्ती हो रही है.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://recruitment.mppolice.gov.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों (MP Police Recruitment 2021) के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://recruitment.mppolice.gov.in/pdf/advertisment के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन (MP Police Recruitment 2021) को भी देख सकते हैं. इस भर्ती (MP Police Recruitment 2021) प्रक्रिया के तहत कुल 60 पदों को भरा जाएगा.

MP Police Recruitment 2021 के लिए महत्वपूर्ण तिथि

आवेदन करने की अंतिम तिथि – 27 सितंबर 2021

MP Police Recruitment 2021 के लिए रिक्ति विवरण

कांस्टेबल – 50 पद
एसआई – 10 पद

MP Police Recruitment 2021 के लिए योग्यता मानदंड

कांस्टेबल- उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए. साथ ही आरक्षित वर्ग के लिए 8वीं पास होना चाहिए.
सब-इंस्पेक्टर – उम्मीदवारों को किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए.

MP Police Recruitment 2021 के लिए आयु सीमा

सामान्य – 21 से 33 वर्ष
महिला और आरक्षित वर्ग – 21 से 38 वर्ष

MP Police Recruitment 2021 के लिए आवेदन शुल्क

UR:
SI- 100/-
कांस्टेबल – रु. 100/-
आरक्षित – रु. 50/-

MP Police Recruitment 2021 के लिए वेतन

एमपी पुलिस कांस्टेबल वेतन – रु. 19500-62000/-
एमपी पुलिस एसआई वेतन – रु. 36200-114800 /-

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.