Sarkari Naukri Rpf Recruitment 2024 For Constable Si And Others Check Eligibility Criteria
sarkari Naurkri: रेलवे में 2250 नौकरियां, 10वीं पास से ग्रेजुएट्स करें अप्लाई, ऐसे होगा सेलेक्शन
रेलवे में आरपीएफ/आरपीएसएफ में कांस्टेबल पद पर कुल 2000 और सब-इंस्पेक्टर पद पर कुल 250 भर्तियां की जाएंगी. आइये इन भर्तियों के लिए अनिवार्य योग्यता, उम्र सीमा, परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया के बारे में जानते हैं.
नई दिल्लीः सरकारी नौकरी की तलाश है तो खबर आपके काम की है. भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) में सब इंस्पेक्टर (एग्जीक्यूटिव) और कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. भर्ती से जुड़ी तमाम जानकारी जैसे अनिवार्य योग्यता, उम्र सीमा, परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया हम यहां बता रहे हैं
कुल पदों की संख्या
भर्ती के तहत, आरपीएफ/आरपीएसएफ में कांस्टेबल पद पर कुल 2000 भर्तियां की जाएंगी. वहीं सब-इंस्पेक्टर पद पर कुल 250 भर्तियां की जाएंगी. इसके तहत, पूर्व सैनिक उम्मीदवार के लिए 10 प्रतिशत और महिलाओं के लिए 15 प्रतिशत सीटें आरक्षित होंगी. ऑफिशियल वेबसाइट rpf. Indianrailways.gov.in हैं.
चयन प्रक्रिया
फेज 1– सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में परीक्षा आयोजित की जाएगी.
फेज 2- इसके बाद फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी) और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (पीएमटी) टेस्ट आयोजित की जाएगी.
फेज 3- अंत में दोनों टेस्ट में चयनित उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन किए जाएंगे.
उम्र सीमा
सब इंस्पेक्टर पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 20 साल से 25 साल के बीच होनी चाहिए. जबकि, कांस्टेबल पद के लिए 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए. इसके अलावा सभी आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को तय किए गए नियम के अनुसार उम्र सीमा में विशेष छूट दी जाएगी.
Add India.com as a Preferred Source
योग्यता
सब इंस्पेक्टर पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. वहीं कांस्टेबल पद के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए.
परीक्षा पैटर्न
RPF CBT परीक्षा पैटर्न 2024
सेक्शन
प्रश्न की संख्या
अधिकतम अंक
समय
सामान्य जागरूकता
50
50
90 मिनट
अंकगणित
35
35
सामान्य बुद्धि एवं तर्क
35
35
कुल
120
120
फिजिकल मापदंड
आरपीएफ फिजिकल मापदंड टेस्ट
वर्ग
लंबाई
छाती (केवल पुरुष)
जनरल/ओबीसी
165 cm
157 cm
80 cm
85 cm
एससी/एसटी
160 cm
152 cm
76.2 cm
81.2 cm
गढ़वालियों, गोरखाओं, मराठों, डोगराओं, कुमाऊंनी और के लिए
सरकार द्वारा निर्दिष्ट अन्य वर्ग.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.