SSC ने 20 हजार से ज्यादा बढ़ाए जीडी कांस्टेबल के पद, मिलेंगी 46617 नौकरियां

SSC GD Constable Bharti: कर्मचारी चयन आयोग (SSC ) ने कांस्टेबल जीडी भर्ती में 20471 पद बढ़ा दिए हैं. अब 26146 की जगह 46617 सीटों पर नौकरियां दी जाएंगी.

Published date india.com Updated: June 15, 2024 1:11 PM IST
SSC GD Constable bharti 2024
SSC GD Constable bharti 2024

SSC GD Constable Bharti 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC ) ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स व एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी) और असम राइफल्स में राइफलमैन जीडी भर्ती 2024 में 20471 पद बढ़ा दिए हैं. अब आयोग 26146 पदों की जगह 46617 पर योग्य उम्मीदवारों को बहाल करेगा.कर्मचारी चयन आयोग (SSC ) ने इसके लिए पूरा ब्योरा ऑफिशियल वेबसाइट पर ssc.gov.in पर जारी किया है.

24 नवंबर 2023 को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी. उस समय पदों की संभावित संख्या 26146 थी. एसएससी (SSC ) ने गुरुवार को एक नोटिफिकेशन जारी कर पदों की संख्या बढ़कर 46617 कर दिया है.  इस भर्ती का रिजल्ट भी जल्द जारी होने की संभावना है. इस परीक्षा के लिए देशभर से टोटल 46,47,646 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था. इसमें पुरुषों 41467 और महिलाएं 5150 पद शामिल हैं.

SSC GD Constable Bharti 2024 में किस कैटेगरी के कितने पद 

  • पुरुष (अनारक्षित)- 17365 पद
  • पुरुष ओबीसी- 8712 पद
  • पुरुष एससी- 6032 पद
  • पुरुष एसटी- 4318 पद
  • पुरुष ईडब्ल्यूएस- 5040 पद
  • महिला (अनारक्षित)- 2231 पद
  • महिला ओबीसी- 1087 पद
  • महिला एससी- 764 पद
  • महिला एसटी- 476 पद
  • महिला ईडब्ल्यूएस- 592 पद

एसएससी कांस्टेबल जीडी भर्ती एग्जाम का आयोजन कितनी भाषाओं में किया जाएगा?

इस भर्ती प्रक्रिया से पहले एसएससी कांस्टेबल जीडी भर्ती के पहले चरण की परीक्षा सिर्फ हिन्दी और अंग्रेजी भाषा में आयोजित होती थी. लेकिन कर्मचारी चयन आयोग ने गैर हिन्दी-अंग्रेजी भाषी उम्मीदवारों के लिए अन्य भाषाओं में एग्जाम का आयोजन करने का फैसला लिया है. इसमें 2024 में पहली बार एसएससी कांस्टेबल जीडी भर्ती एग्जाम का आयोजन 13 भाषाओं में किया जाएगा.

एसएससी कांस्टेबल जीडी भर्ती कैसे होगी?

एसएससी जीडी परीक्षा 2024 कुल 4 स्टेज में आयोजित की जाएगी. इसमें Computer Based Test (CBT), Physical Efficiency Test (PET), Physical Standard Test (PST) और medical exam शामिल है. चारों स्टेज को पास करने वाले कैंडिडेट्स की भर्ती इन पदों पर होगी. एएसएससी जीडी परीक्षा में टोटल 100 सवाल होते हैं.  एसएससी जीडी परीक्षा में सारे सवाल चार यूनिट में बंटे होते हैं, जो कि एमसीक्यू मोड में होते हैं, सवालों के जवाब के लिए चार विकल्प होते हैं. एसएससी जीडी परीक्षा में उम्मीदवारों को कुल 60 मिनट दिए जाते हैं. एसएससी जीडी परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग मौजूद है. हर गलत जवाब पर 0.25 नेगेटिव मार्किंग मौजूद है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.