Sarkari Naukri Up Police Recruitment 2022 On 40000 Upprpb Asi Si Post Police Constable Vacancy Notification Soon Sarkari Jobs
UP Police Recruitment 2022: यूपी पुलिस में 40000 पदों पर जल्द होगी भर्ती, पढ़ें पूरी डिटेल
UP Police Recruitment 2022: अगर आप यूपी पुलिस में नौकरी करना चाहते हैं तो आपको जल्द ही मौका मिल सकता है. यूपी पुलिस में 40000 से ज्यादा पदों पर भर्ती होने वाली है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है.
Uttar Pradesh Police to recruit 40000 candidates by end of 2023.
UP Police Recruitment 2022: यूपी पुलिस में नौकरी की तमन्ना रखने वाले उम्मीदवारों का सपना जल्दी ही पूरा होने वाला है. यूपी पुलिस में 40000 एएसआई, एसआई और कांस्टेबल पदों पर भर्ती होने वाली है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है. रिक्तियों को लेकर उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है ‘यूपी पुलिस में में जल्द होगी 40000 पदों पर भर्ती, चयन बोर्ड को मिला अधियाचन’.
इसका अर्थ यह हुआ कि यूपी पुलिस ने चयन बोर्ड को 40000 एएसआई , एसआई और कांस्टेबल पदों पर रिक्तियों की जानकारी दी है और उनसे इन रिक्तियों पर भर्ती करने को कहा है.
पदों का विवरण :
रेडियो शाखा में 2430 पदों पर भर्ती होगी.
कांस्टेबल और इसके समकक्ष पदों के लिए 26382 रिक्तियों पर भर्ती
कांस्टेबल पीएसी के 8540 पद
जेल वार्डर के 1582 पदों पर भर्ती
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.