Sarkari Naukri Upldb Maitri Recruitment 2022 Up Jobs 2000 Post For 10th Pass Candidates Vacancies Under Multi Purpose Ai Technician Apply At Upldb Up Gov In
UPLDB MAITRI Recruitment 2022 : UP में 10वीं पास के लिए निकली 2000 पदों पर भर्ती, मिल गई नौकरी तो पाएंगे मोटी सैलरी
UPLDB Maitri Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश में 10वीं पास के लिए UPLDB में 2000 पदों पर रिक्तियां हैं. आवेदन कैसे करनी है और चयनित उम्मीदवारों का संभावित वेतन क्या होगा. यहां जानिये.
UPLDB MAITRI Recruitment 2022 : उत्तर प्रदेश पशुधन विकास बोर्ड (UPLDB) ने ग्रामीण भारत में बहुउद्देश्यीय AI तकनीशियन पदों पर रिक्तियों के आवेदन मांगे हैं. नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती अभियान के जरिये 2000 रिक्तियों पर नियुक्तियां होंगी. उम्मीदवार पदों के लिए (UPLDB MAITRI Recruitment) 10 जून 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट maitriupldb.in पर आवेदन कर सकते हैं.
1. आधिकारिक वेबसाइट upldb.up.gov.in पर जाएं.
2. होमपेज पर दिये गए लिंक (MAITRI Recruitment 2022) पर क्लिक करें.
3. अप्लाई ऑनलाइन (Apply Online) का बटन प्रेस करें.
4. एप्लिकेशन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
5. सबमिट करें और फॉर्म डाउनलोड करें.
6. प्रिंटआउट लें.
इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 10 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट upldb.up.gov.in पर जाना होगा.
UPLDB MAITRI Recruitment 2022 पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान के जरिये 2000 रिक्तियों पर नियुक्तियां होंगी. कुल 75 जिलों में भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं. यहां श्रेणी के अनुसार जानिये पदों का विवरण.
अनरिजर्व, OBC: 1400
SC: 500
ST: 100
उम्मीदवारों का चयन उनकी मेरिट के आधार पर होगा और उसके बाद उन्हें एक टेस्ट देना होगा. इस पूरी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पार करने वाले उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा.
Add India.com as a Preferred Source
UPLDB MAITRI वेतन कितनी होगी
चयनित उम्मीदवारों को 5200 से 20200 तक का वेतन प्राप्त हो सकता है. हालांकि नोटिफिकेशन में वेतन का उल्लेख नहीं हैं.
UPLDB MAITRI Recruitment 2022 के लिए योग्यता
1. उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास हो. इसके अलावा उन्होंने साइंस स्ट्रीम के साथ हाईस्कूल एग्जाम पास किया हो. आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार 12वीं पास उम्मीदवार भी इन पदों के लिए योग्य माने जाएंगे. लेकिन इंटरमीडिएट पास करने वाले सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों को प्रीफरेंस दी जाएगी, जिन्होंने बायोलॉजी में परीक्षा दी है.
2. उम्मीदवार, जिस जिले के लिए आवेदन कर रहा है, वह उसी जिले का निवासी होना चाहिए.
3. उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए.
ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार UPLDB का नोटिफिकेशन देख सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.