Sarkari Naukri Upsc Bharti 2024 Specialist Grade Iii Recruitment 2024 For Assistant Professor Posts Apply At Upsconline Nic In
Sarkari Naukri: यूपीएससी ने असिस्टेंट प्रोफेसर सहित 300 से ज्यादा पदों पर निकाली भर्ती, सिर्फ 25 रुपये में करें अप्लाई
UPSC Bharti 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने स्पेशलिस्ट ग्रेड 3 भर्ती के तहत, असिस्टेंट प्रोफेसर के 322 खाली पदों पर भर्ती निकाली है. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.
UPSC CSE Prelims Admit Card 2024 by First Week of June? Here's What We Know So Far
UPSC Bharti 2024: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर सहित स्पेशलिस्ट ग्रेड 3 के टोटल 322 खाली पदों पर भर्ती निकाली है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार लास्ट डेट 13 जून 2024 तक ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. आइये आवेदन करने से पहले अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, पदों के ब्योरा, आवेदन शुल्क, उम्र सीमा आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं.
पदों का ब्योरा
डिप्टी सुपरिटेंडेंटिंग- 4 पद
डिप्टी सुपरिटेंडेंटिंग आर्क्योनोलोजिकल -67 पद
सिविल हाइड्रोग्राफिक ऑफिसर- 4 पद
स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर (फॉरेंसिक मेडिसिन) -6 पद
स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर (जनरल मेडिसिन)-61 पद
स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर (जनरल सर्जरी) -39 पद
स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर (पीडियाट्रिक नेफ्रोलॉजी) -3 पद
स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर (पीडियाट्रिक)-23 पद
स्पेशलिस्ट ग्रेड-III (एनेस्थिसियोलॉजी)-2 पद
स्पेशलिस्ट ग्रेड-III (डर्मेटोलॉजिस्ट, वेनेरोलॉजी और Leprosy)-2 पद
स्पेशलिस्ट ग्रेड-III (जनरल मेडिसिन)- 4 पद
स्पेशलिस्ट ग्रेड-III (जनरल सर्जरी)-7 पद
विशेषज्ञ ग्रेड-III (ऑब्सट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजिस्ट)- 5 पद
स्पेशलिस्ट ग्रेड-III (ऑब्थेलालमॉलॉजिस्ट)-3 पद
स्पेशलिस्ट ग्रेड-III (ऑर्थोपेडिक्स)- 2 पद
UPSC भर्ती के लिए अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता क्या है?
इन पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज से संबंधिक क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए. योग्यता से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in विजिट कर सकते हैं.
UPSC नौकरी के लिए अनिवार्य उम्र सीमा क्या है?
सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग अधिकतम उम्र सीमा तय की गई है, जिसकी पूरी जानकारी नीचे है-
जनरल वर्ग- 35 साल
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग- 35 साल
ओबीसी वर्ग- 38 साल
एससी वर्ग- 40 साल
एसटी वर्ग- 40 साल
दिव्यांग वर्ग- 45 साल
UPSC नौकरी के लिए आवेदन शुल्क क्या है?
सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग आवेदन शुल्क तय किए गए हैं, जिसकी पूरी जानकारी नीचे है-
जनरल वर्ग- 25 रुपये
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग- 25 रुपये
ओबीसी वर्ग- 25 रुपये
महिला वर्ग- छूट
एससी वर्ग- छूट
एसटी वर्ग- छूट
दिव्यांग वर्ग- छूट
ऐसे करें अप्लाई
आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं.
वहां होम पेज पर मौजूद UPSC Bharti 2024लिंक पर क्लिक करें.
वहां मांगी जाने वाली तमाम जानकारी को आराम से भरें.
मांगी जाने वाली डॉक्यूमेंट्स की स्कैन की गई कॉपी को अपलोड करें.
आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए तय किए गए आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपना एप्लिकेशन फॉर्म अपने पास रख लें.
अप्लाई करने के लिए दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें- direct link
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.