
Md. Raja Alam
नमस्कार, मैं मो राजा आलम हूं और वर्तमान में India.Com हिंदी (Zee Media Group) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हूं. हिंदी पत्रकारिता में अपने अब तक के दो वर्षों ... और पढ़ें
Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है. वैसे उम्मीदवार जो विज्ञान में दिलचस्पी रखते हैं, उनके लिए साइंटिस्ट और असिस्टेंट डायरेक्टर बनने का सुनहरा मौका है. संघ लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट डायरेक्टर, साइंटिस्ट-बी, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर ग्रेड- I के समेत अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू किया है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आवदेन कर सकते हैं. आइये आवेदन से पहले अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता, उम्र सीमा समेत सारी जरूरी जानकारी के बारे में विस्तार से जानते हैं.
इस भर्ती के तहत, टोटल 120 पदों पर बहाली की जाएगी. इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 फरवरी 2024 है. आइये पदों के नाम और उसकी संख्या के बारे में जानते हैं.
आवेदन करने वाले आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी, बैचलर ऑफ साइंस, मास्टर ऑफ साइंस, बैचलर ऑफ मेडिसिन या डॉक्टर ऑफ मेडिसिन की डिग्री होना जरूरी है.
इन पदों के लिए उम्मीदवारों की उम्र 35 साल से 50 साल के बीच होनी चाहिए. पदों के मुताबिक उम्र सीमा की पूरी जानकारी के लिए दिए गए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.