CBSE Board Result 2024: इस दिन जारी हो सकता है सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट, जानिए लेटेस्ट अपडेट्स
CBSE Board Result 2024: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है. उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
CBSE Board Result 2024 latest updates
CBSE Board Result 2024: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं एग्जाम के रिजल्ट के लिए 30 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स वेट कर रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, अगले महीने मई में रिजल्ट जारी होने की पूरी संभानवा है. सूत्रों की मानें तो सीबीएसई बोर्ड दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट मई के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी कर सकता है. संभावना जताई जा रही है कि 10 से 15 मई के बीच रिजल्ट जारी कर दी जाएगी. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
यहां चेक कर सकेंगे CBSE Board Result 2024
- cbseresults.nic.in
- cbse.nic.in
- cbse.gov.in
- digilocker.gov.in
- results.gov.in
- DigiLocker
- UMANG
ऐसे चेक कर सकेंगे CBSE Board Result 2024
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाना है.
- वहां CBSE Board Result 2024 लिंक पर क्लिक करना है.
- अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से लॉगिन करना है.
- इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आपके सामने आ जाएगा.
- उसे आराम से चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं.
पिछले साल कब जारी हुआ था रिजल्ट?
साल 2023 में सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ 12 मई 2023 को जारी कर दिया था. दसवीं एग्जाम का आयोजन 15 फरवरी से 21 मार्च 2023 तक किया गया था. वहीं साल 2022 में बोर्ड ने 22 जुलाई 2022 को रिजल्ट जारी किया था. इस तरह अनुमान लगाया जा रहा है कि बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ 20 मई तक जारी कर सकता है. हालांकि, रिजल्ट की डेट के बारे में बोर्ड ने अभी तक कोई ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है.
CBSE Result 2024 रिजल्ट चेक करते समय बरतें सावधानी
रिजल्ट चेक करते समय सब्जेक्ट्स के नाम और प्राप्त अंक चेक करना न भूलें. साथ ही अपना नाम, माता-पिता के नाम को भी अच्छे से चेक कर लें. किसी तरह की गलती पाए जाने पर स्कूल से संपर्क करें. वहीं सीबीएसई ने बोर्ड एगजाम को साल में दो बार आयोजित करने का फैसला लिया है. जिससे स्टूडेंट्स एग्जाम का कम प्रेशर होगा. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के मुताबिक, छात्रों को शैक्षणिक सत्र 2025-26 से साल में दो बार 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने का मौका मिलेगा. इससे उन्हें परीक्षा में नंबरों का प्रेशर कम होगा और उनके पास नंबर स्कोर करने के दो ऑप्शन होंगे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें