CBSE Board Result 2024: सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट इस दिन हो सकता है जारी, जानिए लेटेस्ट अपडेट्स

Written By: Md. Raja Alam Updated by: Md. Raja Alam
Updated Date:May 12, 2024 11:48 AM IST

CBSE Board Result 2024 Latest News: सीबीएसई बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है. उम्मीदवार रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट सारी जानकारी के लिए पूरी खबर को पढ़ें.

CBSE Board Result 2024 Latest Updates: सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट कभी भी जारी कर सकता है. सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं एग्जाम में शामिल होने वाले करीब 38 लाख स्टूडेंट्स रिजल्ट का इंतेजार कर रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, सीबीएसई बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट 20 मई 2024 से पहले जारी हो सकते हैं. हालांकि रिजल्ट के बारे में बोर्ड अभी तक कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है.

Advertising
Advertising

 CBSE Board Result 2024 कैसे और कहां चेक करें?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाना है.
  • वहां CBSE Board Result 2024 लिंक पर क्लिक करना है.
  • अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से लॉगिन करना है.
  • इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आपके सामने आ जाएगा.
  • उसे आराम से चेक करके डाउनलोड भी कर  सकते हैं.

CBSE Board Result 2024 चेक करने के कितने तरीके हैं?

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर अचानक लाखों यूजर्स के विजिट करने से वेबसाइट हैंग करने लगता है, जिस वजह से रिजल्ट देखने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इसलिए एक नहीं, दो नहीं बल्कि टोटल आठ प्लेटफॉर्म के बारे में जानेंगे जहां आप अपना रिजल्ट आराम से चेक कर सकते हैं-

  1.  cbseresults.nic.in
  2.  results.cbse.nic.in
  3.  cbse.nic.in
  4.  cbse.gov.in
  5.  digilocker.gov.in
  6.  डिजिलॉकर ऐप
  7.  उमंग ऐप
  8.  एसएमएस

रिजल्ट चेक करते समय बरतें ये सावधानी

रिजल्ट चेक करते समय सब्जेक्ट्स के नाम और प्राप्त अंक चेक करना न भूलें. साथ ही अपना नाम, माता-पिता के नाम को भी अच्छे से चेक कर लें. किसी तरह की गलती पाए जाने पर स्कूल से संपर्क करें. वहीं सीबीएसई ने बोर्ड एगजाम  को साल में दो बार आयोजित करने का फैसला लिया है. जिससे स्टूडेंट्स एग्जाम का कम प्रेशर होगा. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के मुताबिक, छात्रों को शैक्षणिक सत्र 2025-26 से साल में दो बार 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने का मौका मिलेगा. इससे उन्हें परीक्षा में नंबरों का प्रेशर कम होगा और उनके पास नंबर स्कोर करने के दो ऑप्शन होंगे.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें