CBSE Board Result 2024 Update: 10th के रिजल्ट की डेट का फर्जी नोटिफिकेशन वायरल, ऑफिशियल तारीख की घोषणा जल्द
CBSE Board Result 2024 Latest Updates: सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
CBSE Board Result 2024 latest news
CBSE Board Result 2024 Updates: सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं एग्जाम के लिए उम्मीदवार लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच रिजल्ट को लेकर एक खबर वायरल हो रही है. इस वायरल खबर में बताया जा रहा है कि सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट 1 मई 2024 को जारी होने वाला है. जबकि रिजल्ट को लेकर अभी तक सीबीएसई बोर्ड ने किसी तरह की कोई डेट जारी नहीं की है. अतः यह वायरल खबर पूरी तरह से फेक और फर्जी है. रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर विजिट करें.
कब तक आ सकता है CBSE Board Result 2024?
रिजल्ट के लिए बोर्ड जल्द ही डेट की घोषणा कर सकता है. सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं एग्जाम के रिजल्ट के लिए 30 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स वेट कर रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, मई के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी हो सकता है. संभावना जताई जा रही है कि 15 मई के आस पास रिजल्ट आउट किया जा सकता है.
यहां चेक कर सकेंगे CBSE Board Result 2024
- cbseresults.nic.in
- cbse.nic.in
- cbse.gov.in
- digilocker.gov.in
- results.gov.in
- DigiLocker
- UMANG
ऐसे चेक कर सकेंगे CBSE Board Result 2024
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाना है.
- वहां CBSE Board Result 2024 लिंक पर क्लिक करना है.
- अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से लॉगिन करना है.
- इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आपके सामने आ जाएगा.
- उसे आराम से चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं.
CBSE Result 2024 रिजल्ट चेक करते समय ये सावधानी बरतें
रिजल्ट चेक करते समय सब्जेक्ट्स के नाम और प्राप्त अंक चेक करना न भूलें. साथ ही अपना नाम, माता-पिता के नाम को भी अच्छे से चेक कर लें. किसी तरह की गलती पाए जाने पर स्कूल से संपर्क करें. वहीं सीबीएसई ने बोर्ड एगजाम को साल में दो बार आयोजित करने का फैसला लिया है. जिससे स्टूडेंट्स एग्जाम का कम प्रेशर होगा. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के मुताबिक, छात्रों को शैक्षणिक सत्र 2025-26 से साल में दो बार 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने का मौका मिलेगा. इससे उन्हें परीक्षा में नंबरों का प्रेशर कम होगा और उनके पास नंबर स्कोर करने के दो ऑप्शन होंगे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें