CUET UG Answer Key 2024: सीयूईटी यूजी की आंसर की कब होगी जारी, नोट करें रिजल्ट की डेट
CUET UG Answer Key 2024: सीयूईटी यूजी 2024 का आयोजन 29 मई को पूरा हो चुका है. एनटीए बहुत जल्द आंसर की जारी करने वाला है.
CUET UG Answer Key 2024 released soon
CUET UG 2024 Result: सीयूईटी यूजी 2024 का आयोजन पूरा हो चुका है. एग्जाम में शामिल होने वाले 25 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स को CUET UG Answer Key और रिजल्ट का इंतजार है. रिपोर्ट के मुताबिक, एनटीए की ओर से CUET UG Answer Key बहुत जल्द जारी किया जा सकता है, जिसे आप ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG/ पर चेक कर सकेंगे. CUET UG 2024 Result जून 2024 के तीसरे सप्ताह में जारी हो सकता है.
CUET UG 2024 में कितने स्टूडेंट्स शामिल हुए हैं?
सीयूईटी यूजी 2024 का आयोजन देश भर में करीब 2157 सेंटर्स पर किया गया है, जिसमें करीब 13.48 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. इसका आयोजन हाइब्रिड मोड में 15, 16, 17, 18, 21, 22, और 24 मई 2024 को किया गया था. इसमें 15 मई को दिल्ली में होने वाली परीक्षा किसी कारण से रद्द कर दी गई थी, जिसका आयोजन 29 मई 2024 को किया गया. इसमें करीब 1.52 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे.
CUET UG Answer Key 2024 कैसे चेक करें?
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG/ पर जाएं.
- वहां होम पेज पर मौजूद CUET UG 2024 Result लिंक पर क्लिक करें.
- अपने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें.
- इसके बाद आपकी आंसर की आपके सामने स्क्रीन पर आ जाएगी.
- उसे चेक कर करके डाउनलोड भी कर सकते हैं.
- आपत्ति दर्ज करने के लिए वहां मौजूद लिंक पर क्लिक करें.
- इसके लिए तय किए गए आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा.
क्या सीयूईटी यूजी में 12वीं मार्क्स का वेटेज मिलेगा?
बारहवीं में 90 प्रतिशत से ज्यादा मार्क्स नहीं है तो तनाव लेने की जरूरत नहीं है. बता दें कि, CUET UG 2024 में 12वीं बोर्ड एग्जाम में प्राप्त मार्क्स से किसी तरह का कोई वेटेज नहीं दिया जाएगा. बल्कि, CUET UG 2024 में एडमिशन लेने के लिए उम्मीदवार को प्रवेश परीक्षा में ज्यादा से ज्यादा मार्क्स लाने की जरूरत है. इसके लिए उम्मीदवारों का सिर्फ 12वीं पास करना जरूरी है. CUET UG के जरिए लगभग 250 यूनिवर्सिटी में एडमिशन दिया जाएगा. CUET UG एग्जाम में प्राप्त स्कोर के जरिए अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन दिया जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें