गोवा बोर्ड 12वीं एग्जाम का रिजल्ट आउट, 85 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास, 23 अप्रैल को जारी होगी मार्कशीट
Goa Board HSSC 12th Results 2024: गोवा बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है लेकिन मार्क शीट अभी जारी नहीं की गई है. मार्क शीट को 23 अप्रैल को जारी की जाएगी.
goa board 2024 result declared
Goa Board HSSC 12th Results 2024: सभी राज्यों में बोर्ड परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं. अब सभी बोर्ड्स अपने रिजल्ट जारी करना शुरू कर दिए हैं. राज्य बोर्डस में सबसे पहले बिहार बोर्ड ने रिजल्ट जारी किया था. अभी-अभी यूपी बोर्ड रिजल्ट के बाद Goa Board HSSC 12th Results 2024 जारी किया गया है. 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट gbshse.in और results.gbshsegoa.net पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. मार्क शीट 23 अप्रैल, 2024 को शाम 4:30 बजे जारी की जाएगी.
Goa Board HSSC 12th Results 2024 में 81.59 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास
Goa Board HSSC 12th 2024 एग्जाम में 17,987 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे जिसमें से 8550 छात्र और 9437 छात्राएं थीं. इस वर्ष पुरुष छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.59% और महिला उम्मीदवारों का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.06% है. लड़कियों ने परीक्षा में लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है.
गोवा बोर्ड कक्षा 12 परिणाम 2024 घोषित: मार्कशीट की जांच कैसे करें
गोवा बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है लेकिन मार्क शीट अभी जारी नहीं किया है. मार्क शीट को 23 अप्रैल को जारी किया जाएगा. इसका लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव हो जाएगा. इसके बाद स्टू़डेंट्स स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. मार्कशीट जांचने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें..
ऐसे चेक करें Goa Board HSSC 12th Results 2024
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट gbshse.in पर जाना है.
वेबसाइट के होमपेज पर, 'HSSC परिणाम 2024' लिखा हुआ एक लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें.
लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नई विंडो खुलेगी जहां आपको लॉग इन करना होगा.
अपने रोल नंबर, रोल कोड और जन्मतिथि की मदद से लॉगिन करें और 'सबमिट' पर क्लिक करें.
परिणाम आपके सामने होगा; रिजल्ट को सेव करें और डाउनलोड करें.
भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम का एक प्रिंटआउट भी ले लें.
2023 में कितने प्रतिशत स्टूडेंट्स हुए पास?
पिछले साल 2023 की एचएसएससी परीक्षा का रिजल्ट 6 मई को जारी किया गया था. कॉमर्स स्ट्रीम में पासिंग पर्सेंटेज 96.52 फीसदी था. वोकेशनल स्ट्रीम में पासिंग पर्सेंटेज 92.75% था, जबकि साइंस और आर्ट्स में क्रमशः 96.19 फीसदी और 95.16 फीसदी था. 2023 में, कुल 19,377 रेगुलर स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी, जिनमें से 18,497 पास हुए, रिजल्ट 95.46 फीसदी रहा था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें