Maharashtra 12th board result: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 93.37 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास

Written By: Md. Raja Alam Updated by: Md. Raja Alam
Updated Date:May 21, 2024 1:00 PM IST

Maharashtra 12th board result 2024: महाराष्ट्र बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. एग्जाम में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट mahresult.nic.in पर चेक कर सकते हैं.

Maharashtra 12th board result 2024 Declared: महाराष्ट्र बोर्ड ने 12वीं एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है. स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट mahresult.nic.in पर चेक कर सकते हैं. स्टूडेंट्स रोल नंबर या रोल कोड की मदद से स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इस साल 93.37 प्रतिशत उम्मीदवार पास हुए हैं. इसमें 95.44 प्रतिशत लड़कियां और 91.60 प्रतिशत लड़कों ने एग्जाम पास किया है.

Advertising
Advertising

Maharashtra 12th board Result 2024 कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाना है.
  • वहां Maharashtra 12th board result 2024 लिंक पर क्लिक करना है.
  • अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से लॉगिन करना है.
  • इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आपके सामने आ जाएगा.
  • उसे आराम से चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं.

Maharashtra 12th board result 2024 चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें- direct link

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट यहां भी चेक कर सकते हैं-

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के रिजल्ट जारी होने के बाद एक साथ कई लाख उम्मीदवार वेबसाइट पर विजिट करते हैं. इस कारण वेबसाइट कुछ समय के लिए हैंग भी हो जाता है, जिससे उम्मीदवार रिजल्ट नहीं देख पाते हैं. ऐसे में आप इनमें से किसी भी एक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं-

  • mahresult.nic.in
  • mahahsscboard.in
  • hsc.mahresults.org.in
  • results.digilocker.gov.in
  • results.targetpublications.org
  • hscresult.mkcl.org
  • results.gov.in

किस स्ट्रीम में कितने स्टूडेंट्स हुए  शामिल?

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं एग्जाम में 15 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने भाग लिया है, जिसका आयोजन 21 फरवरी से 19 मार्च 2024 के अंदर किया गया था. इस एग्जाम का आयोजन राज्य के कुल 3320 सेंटर्स पर हुआ था. इस साल 15,13,909 में 8,21,450 लड़के और 6,92,424 लड़कियों ने रजिस्ट्रेशन किया था. इसमें साइंस स्ट्रीम में कुल 7,60,046, आर्ट्स स्ट्रीम में 3,81,982 और कॉमर्स स्ट्रीम में 3,29,905 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था.

पिछले साल 91.25 प्रतिशत उम्मीदवार हुए थे पास

पिछले साल 2023 में महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं एग्जाम का रिजल्ट 25 मई को जारी किया गया था. इसमें कुल 91.25 प्रतिशत उम्मीदवारों को सफलता मिली थी. एग्जाम का आयोजन 21 फरवरी से 20 फरवरी के बीच किया गया था. पिछले साल कोंकण जिले का रिजल्ट सबसे ज्यादा 96.01 प्रतिशत दर्ज किया गया था.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें