Mizoram Board 10th Result: मिजोरम बोर्ड ने जारी किया 10th का रिजल्ट, Direct Link से करें चेक

Mizoram Board 10th Result 2024: मिजोरम बोर्ड ने 10वीं एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mbse.edu.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

Published date india.com Updated: May 14, 2024 12:48 PM IST
Mizoram Board 10th Result 2024 declared
Mizoram Board 10th Result 2024 declared

Mizoram Board 10th Result 2024 Out : मोजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBSE) ने आज 14 मई 2024 को 10वीं एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mbse.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस साल कुल 73.37 प्रतिशत उम्मीदवार पास हुए हैं. इसमें 74.38 प्रतिशत लड़के और 72.48 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं. इस साल 18561 उम्मीदवारों ने एगजाम दिया था. इसमें कुल 8654 लड़के और 9907 लड़कियां शामिल थी.

Mizoram Board 10th Result कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mbse.edu.in पर जाना है.
  • वहां Mizoram Board 10th Result लिंक पर क्लिक करना है.
  • अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से लॉगिन करना है.
  • इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आपके सामने आ जाएगा.
  • उसे आराम से चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं.

Mizoram Board 10th Result देखने के लिए दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें- direct link

Mizoram Board 10th Result

बिना इंटरनेट एसएमएस के जरिए चेक करें रिजल्ट

  • इसके लिए सबसे पहले अपने फोन के एसएमएस में जाएं.
  • वहां मैसेज में रोल नंबर टाइप करें.
  • फिर इसको 5676750 पर सेंड कर दें.
  • इसके बाद आपका रिजल्ट आपके मोबाइन नंबर पर एसएमएस के जरिए सेंड कर दिया जाएगा.

पास  होने के लिए 33 प्रतिशत मार्क्स जरूरी

मिजोरम दसवीं बोर्ड एग्जाम का आयोजन 26 फरवरी से 15 2024 के बीच किया गया था. मिजोरम दसवीं एग्जाम में पास करने के लिए उम्मीदवार को कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स लाना अनिवार्य है. वहीं अगर किसी स्टूडेंट्स को पास होने के लिए 2 नंबर की जरूरत होगी तो उसे फेल नहीं करवाया जाएगा. बल्कि, ग्रेस मार्क्स के तहत, उसे दो मार्क्स देकर पास करवा दिया जाएगा. एक या ज्यादा से ज्यादा दो विषयों में फेल होने वाले स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट एग्जाम में बैठने का मौका दिया जाएगा. इस एग्जाम के जरिए उन सभी फेल स्टूडेंट्स को दोबारा पास करने का मौका दिया जाएगा.

मिजोरम बोर्ड 10वीं एग्जाम में कितने प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे?

मिजोरम बोर्ड ने पिछले साल 2023 में दसवीं बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट 11 मई 2023 को जारी कर दिया था. मिजोरम बोर्ड दसवीं एग्जाम 2023 में टोटल 18,102 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. इस एग्जाम में टोटल 71.25 प्रतिशत उम्मीदवार पास हुए थे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.