Neet UG Answer Key 2024: नीट यूजी आसंर की exams.nta.ac.in पर जल्द होगी जारी, ऐसे कर सकेंगे चेक

Neet UG Answer Key 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) बहुत जल्द नीट यूजी आंसर की जारी कर देगा. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाकर अपनी आंसर की देख सकेंगे.

Published date india.com Published: May 29, 2024 11:28 AM IST
Neet UG Answer Key 2024
Neet UG Answer Key 2024

Neet UG Answer Key 2024: एनटीए बहुत जल्द नीट यूजी की आंसर की जारी करने वाला है. एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाकर अपनी आंसर की चेक कर सकेंगे. इस साल करीब 24 लाख स्टूडेंट्स Neet UG 2024 में शामिल हुए थे. पूरे देश में Neet UG 2024 का आयोजन  5 मई 2024 को किया गया था.

Neet UG Answer Key 2024 कब आएगी?

एनटीए ने साल 2023 में Neet UG का आयोजन 7 मई 2023 को किया था. Neet UG Answer Key 4 जून 2023 को जारी की गई थी. Neet UG रिजल्ट 13 जून को जारी हुआ था. वहीं साल 2022 में Neet UG का आयोजन 17 जुलाई को हुआ था. Neet UG Answer Key 31 अगस्त 2022 को जारी हुई थी. Neet UG रिजल्ट 7 सितंबर 2022 को जारी हुआ था. इस हिसाब से एनटीए जून के पहले सप्ताह में Neet UG Answer Key 2024 जारी कर सकता है.

NEET UG 2024 Answer Key कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाना होगा.
  • वहां होम पेज पर मौजूद NEET UG 2024 Answer Key लिंक पर क्लिक करना है.
  • अपने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना है.
  • इसके बाद आपकी आंसर की आपके सामने स्क्रीन पर आ जाएगी.
  • उसे चेक कर करके डाउनलोड भी कर सकते हैं.

नीट टाई ब्रेकर पॉलिसी क्या है?

नीट एग्जाम में किसी भी कैंडिडेट को सिर्फ मार्क्स के मुताबिक रैंक दी जाती है. लेकिन जब दो बराबर मार्क्स वाले कैंडिडेट्स होते हैं तो क्या किया जाता है? इस बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे कि रैंक कैसे तय किया जाता है. इस तरह के मामले में रैंक अपकी मेहनत नहीं बल्कि किस्मत तय करती है. आपने कितना बेहतर प्रदर्शन किया या कितनी मेहनत की उससे टॉपर्स रैंक का कोई वास्ता नहीं है. नीट टाई ब्रेकर पॉलिसी में टेक्नोलॉजी की मदद ली जाती है. जिसके तहत, दो समान मार्क्स लाने वाले कैंडिडेट की रैंक का फैसला कंप्यूटर तय करता है. नियम के मुताबिक, एक समान मार्क्स हासिल करने वाले कैंडिडेट्स के लिए लकी ड्रॉ निकाला जाएगा. इस प्रक्रिया में कंप्यूटर जिस कैंडिडेट के नाम, रोल नंबर सिलेक्ट करेगा उसे हाई रैंक देने का फैसला लिया जाएगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.